scriptUP By Election Results: प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, मंत्री DM को फोन कर बदलवा रहा था नतीजे | Uttar Pradesh By Election Results Priyanka Gandhi statement | Patrika News
सहारनपुर

UP By Election Results: प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, मंत्री DM को फोन कर बदलवा रहा था नतीजे

Highlights- गंगाेह उपचुनाव में कांग्रेस ने लगाया गड़बड़ी का आरोप- अंतिम चरणों में भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर उठाए सवाल- निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच करने की मांग

सहारनपुरOct 24, 2019 / 04:22 pm

lokesh verma

priyanka-gandhi.jpg
सहारनपुर. उत्तर प्रदेश की गंगाेह विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। शुरुआती चरणों से ही आगे चल रहे कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद को अंतिम चरण में भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह ने 5,362 वोट से उपचुनाव में धमाकेदार जीत हासिल की है। वहीं गंगोह उपचुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें

Election result: गंगाेह उप चुनाव में भाजपा जीती, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया ये बड़ा आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकाल दिया गया है और उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है। डीएम को पांच-पांच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश दिए जा रहे थे। यह सरासर लोकतंत्र का अपमान है।’ इसके बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशी की जीत का ऐलान हुआ तो प्रियंका गांधी ने अपना अगला ट्वीट करते हुए कहा कि ‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ सख्ती से लड़ेगी। निर्वाचन आयोग इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराए।’
priyanka-gandhi-tweet.jpg
वहीं भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह की जीत से कुछ देर पहले मतगणना स्थल से बाहर आए कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी को गलत तरीके से जिताया गया है। उन्होंने कहा कि अब देश में चुनाव नहीं होने चाहिएं। भाजपा को ही चुनाव दे देना चाहिए।
किसको-कितने वोट मिले

– भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह- 68,237
– कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद- 62,875
– समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इंद्रसेन- 57,352
– बसपा के प्रत्याशी चौधरी इरशाद- 32,269

यह भी पढ़ें

UP By Poll Result: आजम को मिली अपने आंसुओं की कीमत, योगी सरकार को लगा करारा झटका, तंजीम फातिमा जीतीं

Home / Saharanpur / UP By Election Results: प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप, मंत्री DM को फोन कर बदलवा रहा था नतीजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो