scriptलॉकडाउन में महिला ने तीन बेटियों काे दिया जन्म | Woman gave birth to three daughters in lockdown | Patrika News
सहारनपुर

लॉकडाउन में महिला ने तीन बेटियों काे दिया जन्म

Highlights

प्राईवेट नर्सिंग हाेम में हुई डिलीवरी
सभी तीनों बच्चियां हैं स्वस्थ

सहारनपुरApr 18, 2020 / 08:21 pm

shivmani tyagi

girls_1.jpg

shamli

सहारनपुर। लॉक डाउन में सहारनपुर में एक महिला ने तीन बेटियों काे जन्म दिया है। तीनों बच्चियां स्वस्थ हैं। उधर शामली में एक महिला ने चार बच्चों काे जन्म दिया है जिनमें तीन लड़के और एक लड़का है।
यह भी पढ़ें

मुस्लिम समाज के लोगों ने डॉक्टरों पर की फूलों की बारिश, हर तरफ हो रही तारीफ

सरसावा थाना क्षेत्र के गांव साैराना की रहने वाली प्रियंका तौमर ने नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में तीन बेटियों काे जन्म दिया। तीनों बच्चियां अब स्वस्थ हैं। तीनों बच्चियों के स्वस्थ हाेने के बाद जच्चा-बच्चा काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें

अब नहीं छूटेगा एक भी कोरोना पीड़ित, शुरू हुई डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग

पड़ाेसी जिले शामली में भी एक महिला ने चार बच्चों काे जन्म दिया है। दाेनाें की संस्थागत डिलीवरी हुई है। शामली जिले के कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली के रहने वाले साेनित की पत्नी काजल ने चार बच्चों काे जन्म दिया। काजल काे उसके परिजन पानीपत के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे और वहीं पर काजल ने चार बच्चों काे जन्म दिया।
यह भी पढ़ें

क्वारंटाइन किए गए संदिग्ध मरीज को पांचवीं मंजिल पर खिड़की पर लटके देखा तो मच गई खलबली, इसके बाद ये हुआ

परिजनों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के बाद वह काजल काे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे लेकिन वहां एडमिशन नहीं मिलने के बाद उन्हाेने काजल काे पानीपत के एक नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया था वहीं पर काजल ने चार जुड़वा बच्चों काे जन्म दिया।

Home / Saharanpur / लॉकडाउन में महिला ने तीन बेटियों काे दिया जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो