script40 लाख रुपए की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार | Woman smuggler arrested with smack worth Rs 40 lakh | Patrika News

40 लाख रुपए की स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

locationसहारनपुरPublished: Jun 25, 2022 11:55:17 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

किशोरों को अपने जाल में फंसाकर नशें की लत में धकेलती थी महिला, न्यायालय ने महिला को भेजा जेल।

mahila.jpg

महिला गिरफ्तार

सहारनपुर। कोतवाली देहात व क्राइम ब्रांच की टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला के कब्जे से 40 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है। महिला से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह ज्यादातर नशीले पदार्थ युवाओं और किशोरों को बेचा करती थी। पुलिस की माने तो महिला से 395 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने इसे पीर वाले कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। महिला ने अपना नाम सोनम पत्नी कासिम इन्दिरा कालोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर बताया है। इसके पास से करीब 395 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। सोनम ने अपने गिरोह के कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब उनकी भी छानबीन कर रही है। महिला को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से इसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
आपके बता दें कि यूपी के सहारनपुर में युवा वर्ग तेजी से नशें की गर्त में जा रहा है। यहां स्कूली बच्चों से लेकर किशोर और बेरोजगार युवा नशे की गर्त में जा रहे हैं। हरियाणा और यूपी के कई शहरों से नशीले पदार्थों की तस्करी सहारनपुर में की जा रही है। यही कारण है कि यहां आए दिन नशीले पदार्थों के साथ तस्कर गिरफ्तार किया जा रहे हैं।
पिछले एक महीने में जितने भी तस्कर गिरफ्तार हुए हैं उनमें से अधिकांश ने पुलिस पूछताछ में यही बताया कि वे सभी किशोरों को नशे की गर्त में धकेलने का काम करते हैं और किशोर ही उनके सबसे अच्छे ग्राहक हैं। वाे रुपयों के साथ-साथ अन्य कीमती सामान भी नशीले पदार्थ के लिए गिरवी रख देते हैं। इससे उन्हे अच्छा मुनाफा होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो