scriptLockdown: जान जाेखिम में डालकर यमुना पार कर रहे मजदूर, पुलिस ने गश्त बढ़ाई | Workers crossing Yamuna by putting their lives in danger | Patrika News
सहारनपुर

Lockdown: जान जाेखिम में डालकर यमुना पार कर रहे मजदूर, पुलिस ने गश्त बढ़ाई

Highlights

बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग के बाद यमुना काे बना रहे रास्ता
यमुना के एक और हरियाणा और दूसरी यूपी पुलिस तैनात

सहारनपुरMay 16, 2020 / 09:45 am

shivmani tyagi

saharanpur

यमुना नदी पार करते मजदूर

सहारनपुर। COVID-19 virus काे देखते हुए किए गए लॉक डाउन ( lockdown ) के बीच घर के लिए निकले मजदूर यमुना में उतरकर यूपी में आ रहे हैं। हरियाणा और यूपी बॉर्डर पर पुलिस तैनात है। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए मजदूर अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे और जान जाेखिम डालकर यमुना के सहारे बॉर्डर पार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में हुई Corona से एक और मौत, 242 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

जब बड़ी संख्या में मजदूर यमुना पार करके यूपी में घुस आए ताे इस बात का पता चला। अब यमुना के किनारे हरियाणा और यूपी पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। मजदूरों काे जान जाेखिम में डालकर यमुना पार करने से मना किया जा रहा है लेकिन अभी भी मजदूर नहीं मान रहे और पुलिस की नजरों से बचकर यमुना काे पार कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी काेई बड़ी दुर्घटना यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर इऩ मजदूरों के साथ घट सकती है।
यह भी पढ़ें

Lockdown: 80 हजार श्रामिकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, यहां से रवाना होंगी ट्रेनें

सहारनपुर दिनेश कुमार पी का कहना है कि, हरियाणा की ओर से मजदूर यमुना में उतर रहे हैं। यूपी पुलिस यमुना के इस ओर खड़ी है। ऐसे में इधर से मजदूरों काे राेकना उनकी जान के लिए खतरा बन सकता है। मजदूरों काे राेकने के लिए हरियाणा पुलिस से संपर्क किया गया है। हरियाणा पुलिस का कहना है कि उन्हाेंने यमुना के उस ओर गश्त बढ़ाई है लेकिन यमुना का क्षेत्रफल काफी हाेने की वजह से मजदूर इधर आ रहे हैं।
यह भी है बड़ा कारण

सहारनपुर एसएसपी का कहना है कि, अगर यमुना के इस पार खड़ी पुलिस मजदूरों काे यमुना में आता देख वापस करे ताे यह उनके लिए खतरा हाे सकता है। इसलिए मजदूरों काे राेकने के लिए हरियाणा पुलिस काे मेहनत करनी हाेगी। सहारनपुर की सीमाएं हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हैं। यही कारण है कि हरियाणा के रास्ते बड़ी संख्या में पंजाब, जम्मू कश्मीर और हरियाणा के मजदूर सहारनपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश कर रहे हैं।
yamuna3.jpg
सहारनपुर से अब तक 45 हजार मजदूरों काे भिजवाया गया घर

पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े मजदूर इसलिए भी सहारनपुर आना चाह रहे हैं क्याेंकि सहारनपुर में वेस्ट का सबसे बड़ा शेल्टर होम है। पिलखनी स्थित इस शेल्टर हाेम से अब तक 45 हजार से अधिक लोगों काे भिजवाया जा चुका है। यहां से प्रवासी मजदूरों काे बसों और ट्रेन के माध्यम से भिजवाया जा रहा है। यही कारण है कि मजदूर सहारनपुर आना चाहते हैं। मजदूरों काे यह यकीन हाे गया है कि अगर एक बार सहारनपुर पहुंच गए ताे फिर सहारनपुर प्रशासन उन्हे घर तक भिजवा देगा।
yamuna-1.jpg

Home / Saharanpur / Lockdown: जान जाेखिम में डालकर यमुना पार कर रहे मजदूर, पुलिस ने गश्त बढ़ाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो