scriptयोगी के मंत्री बोले जयंत चाैधरी कानून का पालन करते ताे उन्हे काेई नहीं राेकता | Yogi's minister said that Jayant Chadhary broke the law in Hathras | Patrika News
सहारनपुर

योगी के मंत्री बोले जयंत चाैधरी कानून का पालन करते ताे उन्हे काेई नहीं राेकता

सहारनपुर पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा जयंत चाैधरी अनुभवी हैं। संसद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में उन्हे कानून का पालन करना चाहिए था। अगर वह धारा 144 का पालन करते ताे उन्हो कोई नहीं राेकता

सहारनपुरOct 09, 2020 / 07:43 pm

shivmani tyagi

shahi.jpg

shahi

सहारनपुर। जयंत चाैधरी सांसद रह चुके हैं। संसद वह स्थान है जहां कानून बनाए जाते हैं। ऐसे में उन्हे कानून का पालन करना चाहिए लेकिन हाथरस में उन्हाेंने कानून ताेड़ा। अगर वह कानून नहीं ताेड़ते ताे वहां लाठी चार्ज नहीं हाेता।
यह भी पढ़ें

गुमशुदा महिला का खेत में मिला शव, गुमशुदगी लिखाने वाला पति गिरफ्तार

यह बात विकास कार्यों की समीक्षा करने सहारनपुर पहुंचे मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से वार्ता के दाैरान एक सवाल के जवाब में कही। उन्हाेंने कहा कि, हाथरस में जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाई हुई है। जयंत चाैधरी अगर धारा 144 का पालन करते और वह खुद अकेले हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने जाते ताे ना ही उन्हे राेका जाता और ना ही लाठी चार्ज जैसी काेई कार्रवाई वहां हाेती।
यह भी पढ़ें

बिजली चाेरी की सूचना पर छापा मारने गई बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

पत्रकार वार्ता में उनसे सवाल किया गया था कि, हाथरस में खुद पर हुए लाठीचार्ज काे रालाेद प्रमुख जयंत चाैधरी ने लाेकतंत्र बचाओं रैली के मंच से किसान और जाट समाज पर हमला बताते हुए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया है। इतना ही नहीं उन्हाेंनेे 2022 में लाठी का बदला वाेट से देने का आह्वान भी किया है। ऐसे में भाजपा कैसे काउंटर करेगी।
यह भी पढ़ें

Hathras Caes फंड के आराेप पर भीम आर्मी प्रमुख का सीएम याेगी काे चैलेंज, मेरे पास एक लाख भी मिला तो राजनीति छाेड़ दूंगा

इस सवाल के जवाब में मुख्य्मंत्री याेगी आदित्यनाथ के मंत्री सूर्यप्रपात शाही ने कहा कि भाजपा जातीय राजनीति नहीं करती, बल्कि सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य करती है। जयंत चाैधरी ने कानून तोड़ा इसलिए ऐसा हुआ। अगर वह धारा 144 का पालन करते ताे लाठियां नहीं चलती।

Home / Saharanpur / योगी के मंत्री बोले जयंत चाैधरी कानून का पालन करते ताे उन्हे काेई नहीं राेकता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो