scriptदो बहनों की आने वाली थी बारात, तीसरी की मौत ने मातम में बदल दी खुशियां | Younger sister dies before elder sister marriage in Saharanpur | Patrika News
सहारनपुर

दो बहनों की आने वाली थी बारात, तीसरी की मौत ने मातम में बदल दी खुशियां

सहारनपुर में दो बहनों की बारात आनी थी। तीसरी बहन घर में लाइटिंग कर रही थी। छज्जे पर लाइट लगाते समय अचानक छज्जा गिर गया और तीसरी बहन की मौत हो गई। इस घटना से खुशियों का माहौल गम में बदल गया। सहारनपुर की इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। छुटमलपुर कस्बे […]

सहारनपुरMay 06, 2024 / 11:10 pm

Shivmani Tyagi

Saharanpur
सहारनपुर में दो बहनों की बारात आनी थी। तीसरी बहन घर में लाइटिंग कर रही थी। छज्जे पर लाइट लगाते समय अचानक छज्जा गिर गया और तीसरी बहन की मौत हो गई। इस घटना से खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
सहारनपुर की इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। छुटमलपुर कस्बे में शादी के घर में लाइटिंग करते समय छज्जा गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घर में दो बहनों की बारात आनी थी। तीसरी बहन की मौत से हालात बिगड़ गए और घर में मातम छा गया। इस घटना के बाद आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बारात तो आई लेकिन बेहद सादगी में दोनों बहनों के विदा कर दिया गया। एक घटना ने सारी खुशियों के मातम में बदल दिया।
छुटमलपुर कस्बे में हलवाना रोड पर फ्रेंडस कालाेनी है। इसी कालोनी में रहने वाले बुद्धू मुनीर की पांच साल पहले मौत हो गई थी। अब बुद्धू की दो बेटियों हिना और इरम की शादी थी। सोमवार को दोनों बेटियों की बारात आनी थी। रविवार रात छोटी बेटी बुशरा छज्जे के मलबे में दब गई। घर में लगे दो कारीगर छज्जे पर खड़े होकर बल्ब लगा रहे थे। इसी दौरान छज्जा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आकर बुशरा के सिर में गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद विधवा मां और दुल्हन बनी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बीती देर रात करीब दो बजे बेहद गमगीन माहौल में बुशरा के शव को सपुर्दे-खाक किया गया। इसके बाद सोमवार को बेहद गमगीन माहौल में दोनों बहने विदा हुई।

Hindi News/ Saharanpur / दो बहनों की आने वाली थी बारात, तीसरी की मौत ने मातम में बदल दी खुशियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो