scriptवैलेंटाइन-डे पर फ्लाइंग किस करना पड़ा महंगा, भीड़ ने पकड़कर धुने दाे युवक बाद में पुलिस काे साैंपे | Youth who kissed on Valentine's Day arrested | Patrika News
सहारनपुर

वैलेंटाइन-डे पर फ्लाइंग किस करना पड़ा महंगा, भीड़ ने पकड़कर धुने दाे युवक बाद में पुलिस काे साैंपे

Highlights

सरे राह बाइक सवार युवकों ने किया था फ्लाइंग किस
भीड़ ने पकड़कर पहले पीटा फिर पुलिस काे साैंप दिए
valentine day पर यूपी के सहारनपुर की घटना

सहारनपुरFeb 15, 2020 / 11:25 pm

shivmani tyagi

Why did the Nagda police have to give rage in the tents of the Kanjars

तीन किमी पैदल चलकर पहुंचे दूसरे गांव, मगर एक भी पुरुष नहीं लगा हाथ

सहारनपुर। खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में वैलेंटाइन-डे valentine day की पूर्व संध्या पर बाइक सवार युवकों को युवतियों की ओर फ्लाइंग किस करना महंगा पड़ गया। दोनों ने बीच बाजार जा रही युवतियों को फ्लाइंग किस किया तो इस पर बाजार में मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में ने पुलिस को दे दिया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला
घटना गुरुवार शाम की है। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के लिंक रोड पर दो युवक बाइक पर घूम रहे थे। कुछ देर बाद इन्होंने लिंक रोड पर ही जा रही तो युवतियों को देखा तो उनकी ओर फ्लाइंग किस कर दिया। लड़कियों ने दोनों की इस हरकत का विरोध किया। इसके बाद भी जब इनकी हरकतें कम नहीं हुई तो लड़कियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोग इकट्ठा हो गए और बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें

Valentine Day पर युवक ने किया प्रपोज ताे युवती ने सरेराह लगाए थप्पड़, देखें वीडियो

भीड़ में से एक दो व्यक्ति ने अपना गुस्सा भी इनपर उतार दिया। बाद में इन्हें जनकपुरी थाना पुलिस को दे दिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक बेरी बाग के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों को थाने ले गई। बाद में इनके परिजनों को भी बुला लिया गया। पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर निजी मुचलका पर रिहा किया।

Home / Saharanpur / वैलेंटाइन-डे पर फ्लाइंग किस करना पड़ा महंगा, भीड़ ने पकड़कर धुने दाे युवक बाद में पुलिस काे साैंपे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो