scriptराजगीर में 2 दिन रुकेंगे नीतीश कुमार, बैठक में होंगे शामिल | Nitish kumar stay in rajgir for 2 days | Patrika News
समस्तीपुर

राजगीर में 2 दिन रुकेंगे नीतीश कुमार, बैठक में होंगे शामिल

शनिवार को राजगीर पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार यहां दो दिनों तक रुकेंगे…

समस्तीपुरOct 16, 2016 / 10:24 pm

श्रीबाबू गुप्ता

Nitish Kumar

Nitish Kumar

बिहारशरीफ। शनिवार को राजगीर पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार यहां दो दिनों तक रुकेंगे। यहां नीतीश कुमार रविवार को जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। सोमवार को जदयू के खुले अधिवेशन को संबोधन करेंगे। शनिवार की शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंच गये। वे अगले तीन दिन तक राजगीर में ही रुकेंगे। इस दौरान राजगीर समेत जिले के अपने ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा भी लेंगे।

किसी भी वक्त सीएम नीतीश कुमार योजनाओं का जायजा लेने के लिए जिले में निकल सकते हैं। इस कारण डीएम डॉ. त्यागराजन एस मोहनराम ने तकनीकी और गैर तकनीकी सभी सरकारी दफ्तरों को रविवार को भी खुला रखने का आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को भी अपने-अपने कार्यालयों में रहने की हिदायत दी है।

Hindi News/ Samastipur / राजगीर में 2 दिन रुकेंगे नीतीश कुमार, बैठक में होंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो