scriptDharmataran News : 500 लोगों का गुपचुप कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन,पुलिस ने रूकवाया कार्यक्रम | 500 people were being secretly converted, the police stop the program | Patrika News
सम्भल

Dharmataran News : 500 लोगों का गुपचुप कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन,पुलिस ने रूकवाया कार्यक्रम

Dharmataran News जिले में एक साथ 500 लोग एक कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मातरण करने की तैयारी कर रहे थे। गुपचुप तरीके से रखे गए इस कार्यक्रम की जानकारी किसी तरह से हिंदू संगठन के लोगों को लग गई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम रूकवाकर लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

सम्भलApr 23, 2022 / 02:01 pm

Kamta Tripathi

Dharmataran News : 500 लोगों का गुपचुप कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन,पुलिस ने रूकवाया कार्यक्रम

Dharmataran News : 500 लोगों का गुपचुप कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन,पुलिस ने रूकवाया कार्यक्रम

Dharmataran News जिले के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में गुपचुप तरीके से करीब 500 लोग धर्मातरण की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी पर पुलिस कार्यक्रम में पहुंची और धर्मातरण को रूकवा दिया। पुलिस सभी को थाने ले आई। बताया जाता है कि एक युवक ने कुछ दिनों पहले धर्म परिवर्तन किया था। इसके बाद वह दूसरे लोगों को धर्मातरण के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए उसने दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं को बुलाकर अपने घर पर गुपचुप तरीके से एक कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें करीब 500 से अधिक लोगों एकत्र थे। ये भी धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार हो गए थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है।
गांव झंडे वाली मिलक निवासी युवक बबलू ने कुछ दिनों पहले धर्म परिवर्तन कर लिया था। धर्म परिवर्तन करने के बाद उसे उस धर्म का धर्मगुरु बना दिया था। तभी से वह रुपये का लालच देकर अन्य लोगों को भी इसके लिए उकसा रहा था। युवक बबलू ने अपने घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उसने कुछ धर्म गुरुओं को बुलाया था। इस कार्यक्रम में करीब 500 से अधिक लोग बुलाए गए थे।
यह भी पढ़े : Corona virus 4th Wave : दिल्ली में ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट मिलने से मेरठ सहित एनसीआर में अलर्ट

उन लोगों को उस धर्म की अच्छाई गिनाई जा रही थी और उन्हें भी धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस मामले की जानकारी जब कुछ हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को बात बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। गांव तुर्तीपुर निवासी भगवत ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि बबलू मेरे बेटे का भी धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने तहरीर पर बबलू निवासी झंडे वाली मिलक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बबलू ने काफी दिन पहले धर्म परिवर्तन कर लिया था।

Home / Sambhal / Dharmataran News : 500 लोगों का गुपचुप कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन,पुलिस ने रूकवाया कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो