scriptSambhal Exit Poll: संभल सपा प्रत्याशी बर्क को मंजूर नहीं एग्जिट पोल, बोले-जनता का नहीं बीजेपी का सर्वे | Exit poll not acceptable to Sambhal SP candidate Burke | Patrika News
सम्भल

Sambhal Exit Poll: संभल सपा प्रत्याशी बर्क को मंजूर नहीं एग्जिट पोल, बोले-जनता का नहीं बीजेपी का सर्वे

Sambhal News: यूपी के संभल लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने एग्जिट पोल को मंजूर नहीं किया है। बल्कि उन्होंने कहा कि यह जनता का नहीं बीजेपी का एग्जिट पोल है।

सम्भलJun 02, 2024 / 04:33 pm

Mohd Danish

Exit poll not acceptable to Sambhal SP candidate Burke

Exit poll not acceptable to Sambhal SP candidate Burke

Sambhal Exit Poll: एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत के सवाल पर संभल लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि एक्जिट पोल जनता का नहीं बल्कि बीजेपी का है। बीजेपी के लिए एग्जिट पोल काम कर रहे हैं। इस संबंध में सपा और कांग्रेस ने पहले ही बता दिया था कि विपक्ष का मोरल तोड़ने को एग्जिट पोल लाया गया है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से विपक्ष का मोरल नहीं टूटेगा। अच्छी सीटें गठबंधन जीत रहा है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, इंडिया गठबंधन 295 सीट जीतेगा, वे ये तो नहीं कहते कि कितनी सीट जीतेगा? दो-चार-पांच सीट ऊपर नीचे हो सकती है। जनता का बहुमत इंडिया के साथ है। गठबंधन सरकार बनाएगा। सपा प्रत्याशी ने विपक्ष के कार्यकर्ताओं से मजबूती से काउंटिंग कराने की अपील की है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि एग्जिट पोल से देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश है। बीजेपी ने जब जो टारगेट रखा है उसे हासिल किया है। बीजेपी के 400 पार के नारे पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के लोग भी कहते थे बीजेपी की सरकार बन रही है। 400 पार के नारे की काट को विपक्ष ने संविधान बदलने की अफवाह फैलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 16 बार संविधान संशोधन किया, लेकिन बीजेपी ऐसा कुछ नहीं करेगी। 400 पार को पूरा करने का दावा करते हुए उन्होंने संभल सीट भी जीतने का दावा किया।
एग्जिट पोल पर सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा, एग्जिट पोल भ्रामक और झूठ का पुलिंदा है। एग्जिट पोल को प्रीप्लान बताते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में पत्र जारी कर अखिलेश यादव ने पहले ही बता दिया। 4 जून को मतगणना के बाद उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। वहीं संभल सीट को ऐतिहासिक मतों से जीतने के दावे के साथ मुरादाबाद, बदायूं, अमरोहा, रामपुर आदि सीटों पर जीत का दावा किया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान सात चरणों में 1 जून को संपन्न हो गया है। एग्जिट पोल आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों ने एग्जिट पोल को पूरी तरह से नकार दिया। कह रहे 4 जून को जब मतगणना होगी तो देश में इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

Hindi News/ Sambhal / Sambhal Exit Poll: संभल सपा प्रत्याशी बर्क को मंजूर नहीं एग्जिट पोल, बोले-जनता का नहीं बीजेपी का सर्वे

ट्रेंडिंग वीडियो