15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल SOG प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज, आय से अधिक संपत्ति का मामला, एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था

Sambhal News: शामली के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र के रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी इंस्पेक्टर मलेंडी का रहने वाला है और संभल में एसओजी इंचार्ज के पद पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Jul 21, 2024

FIR registered against Sambhal SOG in-charge

संभल SOG प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज

Sambhal Latest News: सरकार के आदेशों पर एंटी करप्शन टीम पुलिस विभाग के भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई कर रही है। जिसमें एसओजी इंस्पेक्टर सहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। संभल में एसओजी इंस्पेक्टर रहे सहदेव सिंह शामली जनपद के गांव मलेंडी के निवासी हैं जो काफी समय से पुलिस में सेवाएं दे रहे थे। एसओजी इंस्पेक्टर सहदेव को आरोपी को छोड़ने और पीड़ितों को दोषी ठहरने के आरोप के मामले में एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जांच पड़ताल के बाद कृष्ण अवतार की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में भी अब भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आरोपी इंस्पेक्टर सहदेव सिंह के खिलाफ गढ़ी पुख्ता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ थाना भवन ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व इंस्पेक्टर सहदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।