25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने चाचा रामगोपाल को दिया बड़ा झटका, इस सीट से नहीं मिला टिकट

-जिस सीट से रामगोपाल यादव ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, वहां से एक मुस्लिम चेहरे को उम्मीदवार बनाया है। -शुक्रवार को सपा ने अपने चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Mar 2019, 2:48 PM IST

akhilesh

अखिलेश यादव ने चाचा रामगोपाल को दिया बड़ा झटका, इस सीट से नहीं मिला टिकट

संभल। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियों ने धीरे-धीरे अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपने कई उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामगोपाल यादव को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, जिस सीट से पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहां से सपा ने एक मुस्लिम चेहरे को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें : संभल से डॉ शाफिकुर्रह्मान बर्क होंगे उम्मीदवार, सपा ने जारी की सूबे में चार उम्मीदवारों की लिस्ट

शुक्रवार को सपा ने अपने चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें कैराना से तबस्सुम हसन, संभल से शफीकुर रेहमान, गोंडा से विनोद कुमार और बाराबंकी से राम सागर रावत को टिकट दिया है। वहीं सूची जारी होने के बाद चर्चाओं का भी बाजार गर्म हो गया है।

यह भी पढे़ं : भाजपा सांसद को काले झंडे दिखाने वालों पर हुई कार्रवाई तो विरोध में उतरी करणी सेना

बता दें कि संभल लोकसभा सीट से रामगोपाल यादव ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वहीं इस सीट से चार बार के सांसद रहे डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क दावा कर रहे थे। अब पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। इसके लिए पहले ही उनका नाम फाइनल कर लिस्ट दिल्ली भेज दी गई थी। जिस पर अब मोहर भी लग गई है। गौरलतब है कि सपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डॉ. शाफिकुर्रहमान बर्क को टिकट दिया था। हालांकि वह भाजपा के सत्यपाल सैनी से लगभग पांच हजार वोटों से हार गए थे।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग