24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसद को काले झंडे दिखाने वालों पर हुई कार्रवाई तो विरोध में उतरी करणी सेना

-मिर्जापुर में उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। -पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Mar 2019, 2:24 PM IST

नोएडा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी मैदान में उतर चुके हैं और लोगों के बीच जाकर लुभाने में जुट गए हैं। इसी के चलते गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांंसद और केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा भी लोगों के बीच जाकर सरकार के कार्यों का बखान करने का काम कर रहे हैं। हालांकि इस बीच दनकौर स्थित मिर्जापुर में उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को मुसलमानों ने दी बड़ी चेतावनी, पार्टी में मची खलबली, देखें वीडियो

लोगों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। अब इसके विरोध में करणी सेना मैदान में उतर चुकी है। रबूपुरा पुलिस ने बुधवार देर रात 7 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज की है।

गुरुवार को करणी सेना ने सेक्टर-29 में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें करणी सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कर्ण सिंह ने सांसद महेश शर्मा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में महेश शर्मा ने ग्रामीण इलाकों में कोई काम नहीं करवाया। इस दौरान गांवों में कोई विकास नहीं हुआ, न ही युवाओं को रोजगार मिला, किसानों की समस्याओं का भी समाधान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव में बड़ा खेल करने का था प्लान, उससे पहले ही खुल गया राज, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि अब चुनाव आए तो वह पांच वर्षों के बाद बुधवार को गांव में पहुंचे। इस दौरान उनका विरोध हुआ। यहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। जिसके चलते वह भड़क गए और वहीं से पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत इन लोगों को गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने गांव वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवा दी।