
लोकसभा चुनाव में बड़ा खेल करने का था प्लान, उससे पहले ही खुल गया बड़ा राज, देखें वीडियो
गाजियाबाद। जनपद की लोनी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया है। यह शराब हरियाणा से तस्करी कर ट्रक द्वारा लाई जा रही थी। इसका इस्तेमाल आगामी लोकसभा चुनाव में किया जाना था। ट्रक में शराब की 750 पेटी भरी हुई थी। जिसकी बाजार में करीब ₹22 लाख रुपए से ज्यादा कीमत आंकी जा रही है। पुलिस ने इस शराब को लाने वाले हरियाणा के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल अभी मुख्य तस्कर की तलाश की जा रही है।
बता दें कि आगामी 11 अप्रैल को गाजियाबाद में लोकसभा चुनाव होना है। कहा जा रहा है कि इसके लिए कुछ लोग शराब तस्कर हरियाणा से शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। उधर, पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा भी जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते लोनी बॉर्डर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रक में भरकर बड़ी मात्रा में आ रही हरियाणा मार्का शराब को जब्त किया गया है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी राज कुमार ने बताया कि लोनी बॉर्डर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक को रोका तो उसमें हरियाणा मार का शराब की 750 पेटियां भरी हुई थी। जो कि हरियाणा से तस्करी कर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले अमर सिंह और बालकिशन नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि यह लोग हरियाणा से अक्सर शराब की तस्करी में लिप्त रहते हैं ।फिलहाल अभी इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पकड़ी गई शराब की बाजार में कीमत कुल 22 लाख रुपए से ज्यादा की मानी जा रही है । गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने बताया कि यह शराब जनपद गाजियाबाद में एक जगह इकट्ठा की जानी थी और इसका इस्तेमाल अगामी लोकसभा चुनाव में किया जाना था।
Published on:
12 Mar 2019, 7:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.