26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / यूपी में विपक्ष की खराब तालमेल को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, कहा- पार्टी सीट के लिए लड़ रही, राहुल विदेश घूम रहे

यूपी में विपक्ष की खराब तालमेल को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, कहा- पार्टी सीट के लिए लड़ रही, राहुल विदेश घूम रहे

SP Congress Alliance: यूपी चुनाव में सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और गठबंधन की कमजोर तालमेल पर सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 26 Nov 2026, 4:40 PM IST

Sudhanshu Trivedi

यूपी में विपक्ष की खराब तालमेल को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, फोटो सोर्स- ANI

Sudhanshu Trivedi: उत्तर प्रदेश अगामी विधानसभा चुनाव में अभी तारीखों का ऐलान भले नहीं हुआ हो, लेकिन सभी पार्टियां अभी से कील-कांटे दुरूस्त करने में लगी हुई हैं। फिलहाल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस क बीच सीट बंटवारे को लेकर जो हंगामा चल रहा है उस पर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने सपा-कांग्रेस के बीच चल रही सीट शेयरिंग की कवायद को लेकर कहा कि दोनों दलों के बीच तालमेल की स्थिति काफी दिलचस्प और विरोधाभासी नजर आ रही है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ यूपी में सीटों की मांग कर रही है, जबकि राहुल गांधी अलग-अलग जगहों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी वियतनामसे लेकर शिकागो तक घूम रहे हैं और उनकी पार्टी यहां सीटों के लिए बातचीत कर रही है।

'10 मिनट में खत्म हो गई बैठक'

बीजेपी सांसद ने सपा और कांग्रेस के बीच हुई बैठक को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बैठक महज 10 मिनट में खत्म हो गई। त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें संदेह है कि दोनों पक्षों को ठीक से अपनी सीटों पर बैठने का भी समय मिला होगा। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेताओं के बीच जिस तरह की बयानबाजी सामने आ रही है, उससे साफ है कि इस गठबंधन की नींव कितनी कमजोर और विरोधाभासी है। उनके मुताबिक, सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच मतभेद गठबंधन की अंदरूनी स्थिति को सामने ला रहे हैं।

'बीजेपी और NDA को मिलेगी अभूतपूर्व बहुमत'

उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने बीजेपी और एनडीए के पक्ष में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अपना मन पहले ही बना चुकी है और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को अभूतपूर्व बहुमत मिलने जा रहा है।

त्रिवेदी ने कहा कि चुनाव में जनता का फैसला ही सबसे महत्वपूर्ण होगा और बीजेपी को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में उसके पक्ष में मजबूत जनादेश आएगा। वहीं, सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर जारी बातचीत ने विपक्षी एकता और गठबंधन की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।