scriptहोली के रंग में भंग, धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने के बाद हुआ बवाल, जमकर पथराव | stone pelting between two communities during holi procession | Patrika News
सम्भल

होली के रंग में भंग, धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने के बाद हुआ बवाल, जमकर पथराव

होली के जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने एक मस्जिद पर रंग डाल दिया। इसके बाद दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ। लोगों की भीड़ ने मुख्य मार्ग पर होली की सजावट को तहस-नहस कर दिया। पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर किया। फिलहाल इलाके में शांति का माहौल है।

सम्भलMar 19, 2022 / 10:54 am

lokesh verma

stone-pelting-between-two-communities-during-holi-procession.jpg
यूपी में रंगों की होली के दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की गई, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों से अप्रिय घटनाएं सामने आई हैं। संभल जिले में एक धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने को लेकर जमकर बवाल हुआ है। बताया जा रहा है कि होली के जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने एक मस्जिद पर रंग डाल दिया। इसके बाद दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ। लोगों की भीड़ ने मुख्य मार्ग पर होली की सजावट को तहस-नहस कर दिया। पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर किया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल और अपर जिला अधिकारी कमलेश अवस्थी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभव कोतवाली के खग्गू सराय इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मस्जिद के ऊपर रंग फेंक दिया था। इसको लेकर कहासुनी हो गई और फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों समुदाय के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें- होली के जिद्दी रंगो को आसान तरीको से छुड़ाए, जानिए खास तरीका, ना होगी जलन, ना होंगे आप परेशान

https://twitter.com/hashtag/SPSambhal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पुलिस ने मस्जिद की कराई सफाई

एसपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए विवाद बढ़ने से पहले ही शांत कराने के हर संभव प्रयास किए। इसके बाद पुलिस फोर्स की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्वक तरीके से निकलवाया गया। एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मस्जिद की सफाई करा दी है। अब इलाके में शांति है।
यह भी पढ़ें- होली के उल्लास के बीच फायरिंग, एक घायल

सपा सासंद ने लोगों से की ये अपील

संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान ने लोगों से अपील की है कि शब-ए-बारात और होली का पर्व सौहार्दपूर्वक तरीके से मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रंग के दौरान मुस्लिम समाज के लोग उन इलाके में न जाएं, जहां होली खेली जा रही हो। इससे माहौल खराब हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो