
election commision
जालंधर। पंजाब में पहली बार विधानसभा मतदान दौरान बैलट पेपरों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर उम्मीदवारों की फोटो होगी।
जिला चुनाव अधिकारी कमल किशोर यादव ने बताया कि फोटो वाले मतपत्रों और ईवीएम से एक ही नाम वाले एक से ज्यादा उम्मीदवार होने की स्थिति में मतदाताओं को मतदान करने में कोई मुश्किल पेश नहीं आयेगी।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने इस पहलू पर विचारा गया कि कई बार एक विधान सभा हलके से एक ही नाम वाले कई उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं।
मतदाताओं को भ्रम से बचाने के लिए आयोग ने उम्मीदवारों का फोटो छापने का प्रबंध किया है। उम्मीदवारों की तस्वीरें उनके नाम के दाहिने तरफ छपेंगी, जोकि उम्मीदवार के नाम और चुनाव निशान कालम के बीच होंगी।
Published on:
11 Jan 2017 04:02 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
