scriptबजरंगी विनय कटियार बस्ती में तो रीता बहुगुणा संतकबीरनगर में बीजेपी को जीताने का दिलाएंगी संकल्प | BJP started election campaign without candidates, know the reason | Patrika News
संत कबीर नगर

बजरंगी विनय कटियार बस्ती में तो रीता बहुगुणा संतकबीरनगर में बीजेपी को जीताने का दिलाएंगी संकल्प

मिशन 2019

संत कबीर नगरMar 25, 2019 / 09:48 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Vinay katiyar

विनय कटियार

प्रत्याशियों के बिना ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शुरूआत कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगवार को गोरखपुर सदर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर पूर्वी यूपी को साधेंगे।
पूर्वांचल में लोकसभा की 26 सीटें हैं। इन सीटों में अधिकतर पर बीजेपी व सहयोगी दल का कब्जा है। उपचुनाव में दो सीटों को हारने के बाद बीजेपी के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का गढ़ बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। यह इसलिए भी क्योंकि पूर्वी यूपी के बनारस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.महेंद्रनाथ पांडेय इसी अंचल का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के गोरखपुर से लोकसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प रैली के तहत चुनावी आगाज करेंगे। उपचुनाव में सदर लोकसभा सीट को गंवाने के बाद सीएम इस बार गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से ही चुनावी सभाओं की शुरूआत करेंगे। गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सीएम की चुनावी जनसभा के लिए शहर के नुमाइश ग्राउंड को चुना गया है। इस जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के संगठन से लेकर हियुवा के संगठन को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सभी विधायकों व अन्य जिम्मेदारों को भी भीड़ लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर विजय संकल्प सभा के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। 26 मार्च को आठ लोकसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प रैली आयोजित है।
आठों लोकसभा क्षेत्रों में अलग अलग नेताओं को जिम्मेदारी

पार्टी के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्तावित विजय संकल्प सभाओं में गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे तो बस्ती लोकसभा क्षेत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला सभा करेंगे। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, देवरिया लोकसभा में काबीना मंत्री जय प्रताप सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री/विधायक श्रीराम चैहान, आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पासवान एवं मंत्री दारा सिंह चैहान, घोसी लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा एवं प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तथा सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ.धर्मेंद्र सिंह, बलिया लोकसभा क्षेत्र में मंत्री जय प्रकाश निषाद एवं पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष फागू चैहान संबोधित करेंगे।

Home / Sant Kabir Nagar / बजरंगी विनय कटियार बस्ती में तो रीता बहुगुणा संतकबीरनगर में बीजेपी को जीताने का दिलाएंगी संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो