मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर एक 16 साल की लड़की बड़ी पुल के ऊपर आई थी। कुछ देर पुल में घूमने के बाद अचानक देखते ही देखते उसने नदी में छलांग लगा दी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते लड़की पानी में समा गई। घटना के बाद नदी के आसपास हड़कंप मच गया। इस दौरान नदी में नहा रहे बच्चे ट्यूब लेकर पानी में कूद गए और उसी ट्यूब में लेटाकर लड़की को बाहर खींच लाए। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। किशोरी अभी अचेत है जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने सभी थानों को सूचना भिजवाई है और उसके घर वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही।