जनपद सदस्य संजय मिश्रा के घर में जैसे ही सांसद को बैठे देखा, तो कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें आचार संहिता के नियम याद दिलाते हुए खरी-खोटी सुनावी शुरु कर दी। कांग्रेस प्रत्याशी बोलीं- आप सांसद हैं, ठीक है, लेकिन बाहरी हैं, इसलिए आप यहां से उठिए और क्षेत्र से बाहर निकल जाइये, आपसे विनम्र निवेदन है। इसपर सांसद ने जवाब दिया कि, आप शिकायत कर दीजिए। वर्मा अपनी बात पर अड़ी रहीं, आखिरकार सांसद वहां से उठकर अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।