scriptचित्रकूट विधायक नीलांशु सहित 112 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित | Arms license of 112 including Chitrakoot MLA suspended | Patrika News
सतना

चित्रकूट विधायक नीलांशु सहित 112 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

जिला दण्डाधिकारी ने एसटीएफ की विवेचना जारी रहने तक निलंबित शस्त्र सप्ताह के अन्दर निकटतम थाना क्षेत्र में जमा करने के दिये निर्देश

सतनाJul 31, 2020 / 09:07 am

Ramashankar Sharma

Arms license of 112 including Chitrakoot MLA suspended

Arms license of 112 including Chitrakoot MLA suspended

सतना. अंतत: शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़े की जद में आए सभी 112 लाइसेंस जिलादण्डाधिकारी अजय कटेसरिया ने निलंबित कर दिए है। निलंबित किए गए लाइसेंसों में चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी का भी नाम है तो इस फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड माने जाने वाले मुख्य आरोपी युगुल किशोर गर्ग के बेटे का भी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। तत्कालीन कलेक्टर रहे सुखबीर सिहं के पिता का लाइसेंस भी निलंबित किया गया है।
यह दिया डीएम ने आदेश

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय कटेसरिया ने जारी आदेश में कहा है कि सतना जिले के संदिग्ध शस्त्र अनुज्ञप्ति की जांच एसटीएफ द्वारा की जा रही है। एसटीएफ ने 112 शस्त्र अनुज्ञप्तियां विवेचना में लेते हुए विवेचना पूर्ण होने तक निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। इस अनुशंसा के आधार पर शस्त्र अधिनियम की धारा 17(3) के तहत 112 शस्त्रधारियों के लाइसेंस एसटीएफ की विवेचना पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाते हैं।
शस्त्र थाने में जमा कराने के आदेश

लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही डीएम ने कहा है कि सभी शस्त्र निकटतम थाने में एक सप्ताह के अन्दर जमा करें। इसके साथ ही थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है कि संबंधित लाइसेंस धारी का शस्त्र जमा कर उसकी प्रति अभिस्वीकृति संबंधी को देंगे एवं कलेक्टर कार्यालय को प्रतिदिन का अपडेट देंगे।
इनके लाइसेंस हुए निलंबित

रविकांत द्विवेदी टिकुरिया टोला थाना कोलगवां, कौशल प्रसाद त्रिपाठी खोही थाना बरौधा, वैभव शर्मा पूर्वी धवारी थाना सिटी कोतवाली, कृष्ण बहादुर सिंह पतेरी थाना सिटी कोतवाली, शैलेंद्र सिंह भगड़ा थाना जसो, सुदीप निगम मैहर, गोविंद नारायण द्विवेदी ग्राम गढिय़ा टोला थाना सिविल लाइन, योगेंद्र सिंह छींदा थाना नागौद, माधुरी सिंह पशुपति धाम कॉलोनी थाना सिविल लाइन, योगेंद्र सिंह ग्राम परसोना थाना उमरी जिला भिंड, प्रकाश चंद्र शुक्ला संत नगर बगहा थाना सिविल लाइन, मनीष कुमार भियामऊ थाना बरौंधा, नीलांशु चतुर्वेदी चित्रकूट थाना नयागांव, राकेश कुमार शर्मा कठहा थाना अमरपाटन, सुभाष त्रिपाठी शितपुरा थाना नागौद, महादेव प्रसाद कुशवाहा डिलौरा थाना कोलगवां, पंकज सिंह ग्राम झाली थाना कोठी, ओमेंद्र मोहन सिंह मतरी पतौरा थाना उचेहरा, रोशन लाल पांडे उमरहन थाना धारकुंडी, संजय त्रिपाठी पौराणिक टोला थाना सिविल लाइन, राजवेन्द्र पटेल अकौना साठिया थाना नागौद, नीलम सिंह चाणक्यपुरी थाना कोलगवां, राजेंद्र मिश्रा नयागांव चित्रकूट थाना नयागांव, मनोज कुमार गौतम ग्राम चिल्ली थाना जैतवारा, रामआश्रय वर्मा धवारी थाना सिटी कोतवाली, नंदकिशोर सिंह खोही थाना बरौंधा, अरविंद सिंह चौहान पुलिस लाइन थाना सिविल लाइन,वितस्ता राणा पति मुकुंद राणा मझगवां थाना उचेहरा, चंद्रप्रकाश पाण्डेय पौराणिक टोला थाना सिविल लाइन, शीषमन लोधी इटमा थाना सिंहपुर, रामरूद्र त्रिपाठी नई बस्ती थाना कोलगवां, उमाशंकर पांडे कंदर थाना बरौंधा, ममता सिंह छींदा थाना नागौद, विनय कुमार पांडे धवारी थाना कोतवाली, भूपेंद्र सिंह चूंद थाना कोलगवां, गोपाल दास नागौद थाना नागौद, अवधेश कुमार पांडे मझगवां थाना मझगवां, हिमांशु शुक्ला नेमुआ थाना रामपुर बघेलान, विनोद सिंह चाणक्यपुरी कॉलोनी थाना कोलगवां, शिव मोहन सिंह पशुपतिनाथ कॉलोनी थाना सिविल लाइन, धनेश पांडे बिरहुली थाना कोलगवां, दिग्विजय कुमार शर्मा अहरीटोला थाना सिविल लाइन, कैलाश रोचलानी बांधवगढ़ कॉलोनी थाना कोलगवां, श्याम सिंह पिता चंदन सिंह उत्तरी पतेरी थाना सिविल लाइन, मकरध्वज सिंह मुख्तियार गंज थाना सिटी कोतवाली, बृज किशोर त्रिपाठी बगहा थाना सिविल लाइन, सुमित पांडे पिता महेश राज पुरानी बस्ती थाना मैहर, विजय शंकर बागरी पिथौरा थाना सिंहपुर, अंकित सिंह राजेंद्र नगर थाना सिटी कोतवाली, आकाश मोंगिया जगतदेव तालाब थाना सिटी कोतवाली, अशोक सिंह पटहेरा थाना मैहर, बालकृष्ण तिवारी कारी गोही थाना धारकुंडी, सागर मोगिया जगतदेव तालाब थाना सिटी कोतवाली, विकास कुमार शुक्ला पिता विद्याधर करसरा थाना सिंहपुर, अनुराग अग्रवाल महाराणा प्रताप नगर थाना सिटी कोतवाली, धर्मेंद्र प्रताप सिंह बरदाडीह थाना कोलगवां, प्रकाश मिश्रा जीवन ज्योति कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली, महेश कुमार गुप्ता कामता चित्रकूट थाना नयागांव, जगपत प्रसाद रामपुर थाना बरौंधा, प्रकाश कुमार मिश्रा चितेहरा थाना मझगवां, मुनेंद्र शुक्ला रामपुर चौरासी थाना नागौद, राजेश चतुर्वेदी उर्फ पालन धवारी थाना सिटी कोतवाली, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी पोड़ी कला थाना ताला, अशोक कुमार सिंह उमरी पैला थाना मैहर, सरिता अग्रवाल महाराणा प्रताप नगर थाना सिटी कोतवाली, रेवती रमण विश्वकर्मा खेरवा कला थाना मैहर, भूपत सिंह पासी थाना कोलगवां, प्रेम चंद भाटिया सिंधी कैंप थाना कोलगवां, मान सिंह बागरी झाली थाना कोठी, सुनील रैकवार बारापत्थर थाना नागौद. विवेक सिंह अमिलिया थाना नागौद, दिलीप कुमार शुक्ला मारुति नगर थाना कोलगवां, महेंद्र प्रताप सिंह लालपुर थाना अमरपाटन, रमाशंकर द्विवेदी कामता चित्रकूट थाना नयागांव, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी प्रतापपुर थाना धारकुंडी, योगेंद्र द्विवेदी कामता चित्रकूट थाना नयागांव, सैयद अशरफ अली इमाम चौक पुरानी बस्ती थाना मैहर, शरद पांडे जगतदेव तालाब थाना सिटी कोतवाली, कुश उर्फ लव कुश वर्मा मुख्तियार गंज थाना सिटी कोतवाली, रामराज पांडे बेलहटा थाना कोलगवां, हरिश्चंद्र पिता मुन्नीलाल बरदर थाना बरौंधा, महेंद्र सिंह परिहार प्रभात विहार कॉलोनी थाना सिटी कोतवाली, अनिरुद्ध शुक्ला पिता युगल किशोर गर्ग धवारी सिटी कोतवाली, संतोष कुमार यादव धवारी थाना सिटी कोतवाली, राजनंद पांडे कारीगोही थाना धारकुंडी, रामचरण त्रिपाठी पिता गया प्रसाद मौहार थाना कोठी, शैलेंद्र सिंह बागरी झाली थाना कोठी, कमला प्रसाद चौधरी गुबरावकला थाना उचेहरा, आरपी सिंह सेमरी थाना नागौद, ज्ञानेंद्र सिंह पतौरा थाना नागौद, राजेश सोनी रहिकवारा थाना नागौद, राकेश त्रिपाठी सभागंज थाना अमदरा, बलराम सिंह दतौली जिला फतेहपुर हाल निवासी महाराणा प्रताप नगर सेक्टर 2 मुख्त्यार गंज जिला सतना, उपेंद्र सिंह छींदा थाना नागौद, सोभनाथ सिंह अटरा थाना नागौद, शिव मोहन मिश्रा वीरदत्त थाना अमरपाटन, रवि प्रकाश द्विवेदी सुनौरा थाना कोलगवां, राजाराम द्विवेदी चोरमारी थाना रामपुर बघेलान, नवाब सिंह पिता हीरा सिंह कलेक्ट्रेट बंगला थाना सिविल लाइन, भैरव प्रसाद पांडे कामता चित्रकूट थाना नयागांव, सचिन सिंह छिंदा थाना नागौद, सुरेश कुमार रावत नागौद थाना नागौद, पदमधर सिंह रघुनाथपुर थाना रामपुर बघेलान, शैलेंद्र प्रताप सिंह हिलौधा थाना नागौद, बद्री प्रसाद गांव गुबरांव थाना नागौद, विनोद कुमार सिंह रनेही थाना कोठी, अनूप शुक्ला पिता युगल किशोर गर्ग धवारी गली नंबर 10 थाना सिटी कोतवाली, अजय पाल सिंह नकतरा थाना मैहर, संदीप सिंह राजेंद्र नगर थाना सिटी कोतवाली, वीरेंद्र सिंह परिहार ग्राम पथरहटा थाना उचेहरा, सौरभ अग्रवाल जयस्तंभ चौक थाना सिटी कोतवाली, सचिंद्र सिंह कोठी थाना नागौद के नाम शामिल हैं। अनूप को पहले ही शस्त्र जमा कराने के निर्देशइस बार निलंबित किये शस्त्र लाइसेंस मामले में शस्त्र धारक अनूप शुक्ला के लाइसेंस नवीनीकरण में गड़बड़ी मिलने पर तत्कालीन डीएम ने कार्रवाई करते हुए पहले ही शस्त्र थाने में जमा कराने के आदेश दे चुके हैं। लेकिन अभी तक उस आदेश का पालन नहीं हो सका है।

Home / Satna / चित्रकूट विधायक नीलांशु सहित 112 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो