scriptपांच हजार का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार | Arrested: Five thousand prima facie murder accused | Patrika News
सतना

पांच हजार का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आग से जलकर हुई थी नवविवाहिता की मौत

सतनाJun 15, 2019 / 12:25 pm

Dhirendra Gupta

Arrested: Five thousand prima facie murder accused

Arrested: Five thousand prima facie murder accused

सतना. अमरपाटन थाना पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या के आरोप में मृतका के जेठ को गिरफ्तार किया है। कार्रवाही के बाद शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2018 को आग से जलकर नीलम त्रिपाठी पत्नी धनेश त्रिपाठी की मौत हुई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के आरोप और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के जेठ, जेठानी व ससुर को आरोपी बनाते हुए इनके खिलाफ आइपीसी की धारा 307, 302, 498ए, 34 व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध कायम किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार रहे। एेसे में गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इसी मामले में मृतका के जेठ आरोपी अंबिकेश त्रिपाठी पुत्र देवेंद्र त्रिपाठी (35) निवासी ग्राम कटहा थाना अमरपाटन को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकरण में कुछ दिनों पहले आरोपी की पत्नी की गिरफ्तारी की गई थी। इसके पहले मृतका के ससुर को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो