scriptयूपी पुलिस की मुठभेड़ में बबुली गैंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद | babuli kol gang Main shooter sohan kol arrested in UP Police | Patrika News
सतना

यूपी पुलिस की मुठभेड़ में बबुली गैंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

एक दशक तक आतंक का पर्याय बनें रहने वाले 6.50 लाख के इनामी डकैत बबुली कोल के खात्मे के बाद यूपी पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में उसके मुख्य शूटर सोहन कोल को गिरफ्तार किया है।

सतनाSep 19, 2019 / 06:58 pm

suresh mishra

babuli kol gang Main shooter sohan kol arrested in UP Police

babuli kol gang Main shooter sohan kol arrested in UP Police

सतना। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बॉडर स्थित पाठा के जंगलों से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया गया कि एक दशक तक आतंक का पर्याय बनें रहने वाले 6.50 लाख के इनामी डकैत बबुली कोल के खात्मे के बाद यूपी पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में उसके मुख्य शूटर सोहन कोल को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ने डकैत सोहन कोल की गिरफ्तार के बाद भारी मात्रा में असलहा भी बरामद किया है।
ये भी पढ़ें: मारा गया 6.50 लाख का इनामी दस्यु सरगना बबुली कोल और उसका राइट हैंड लवलेश कोल

चित्रकूट रेंज के डीआईजी दीपक कुमार ने दावा किया है कि बबुली गैंग का मुख्य शूटर डकैत सोहन कोल पर उत्तरप्रदेश पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सोहन कोल की गिरफ्तारी के बाद बबुली कोल की गैंग अब समाप्त हो चुकी है। मुख्य बदमाश गिरफ्तार हो गए है। अन्य डकैतों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जो बदमाश चिह्नित नहीं थे वह जंगल छोड़ दिए है।
ये भी पढ़ें: ग्रामीणों की जुबानी बबुली के गैंगवार की कहानी, UP पुलिस ने भी MP पुलिस के दावों पर उठाए सवाल

ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पाठा के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद चित्रकूट पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश और बबुली गैंग के मुख्य शूटर डकैत सोहन कोल को गिरफ्तार किया है। चित्रकूट पुलिस ने उसके पास से तीन रायफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। चित्रकूट डीआईजी दीपक कुमार के अनुसार टीम को दो स्प्रिंग फील्ड रायफल, एक 315 बोर की रायफल और 100 कारतूस मिले हैं। वहीं डीआईजी ने दावा किया है कि पाठा से अब बबुली गैंग समाप्त हो गई है। गिरफ्त में आया डकैत सोहन कोल बबुली कोल गैंग का मुख्य शूटर है।
ये भी पढ़ें: मुठभेड़ में मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल व लवलेश कोल

5 दिन पहले सतना पुलिस ने किया था बबुली का खात्मा
मुखबिर से सूचना मिली थी कि धारकुंडी और मझगवां थाना क्षेत्र के लेदरी जंगल में दस्यु सरगना बबुली अपने गिरोह के साथ आने वाला है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने चार टीमों का गठन किया। रविवार रात जंगल में हलचल होती है और टीम को डकैतों की आहट मिलती है। ललकारने पर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: दस्यु सरगना बनने से पहले बबुली कोल बैंड पार्टी में बजाता था झुनझुना, 5 साल के भीतर हुआ खात्मा

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की। फिर अचानक चीखने की आवाज के साथ ही फायरिंग बंद हो गई। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर जंगल को सर्च किया, जिसमें दो डकैतों की लाशें मिली। इनकी पहचान बबुली कोल और उसके राइट हैंड लवलेश के रूप में हुई थी।

Home / Satna / यूपी पुलिस की मुठभेड़ में बबुली गैंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो