कांटे से कांटा निकाला
इस पूरी वारदात को लेकर जंगल में एक कहानी चल रही है कि पुलिस ने कांटे से कांटा निकाला है, जो हमेशा होता रहा है। सूत्रों की माने, तो इसमें बड़ी भूमिका लाली कोल की है, जो हरसेड़ का रहने वाला है। विगत ६ माह पूर्व गैंग में शामिल हुआ था। उसने ही बबुली कोल को किसान अवधेश के पास रकम होने की सूचना दी, फिरौती वसूलवा कर गैंग के सदस्यों का करीबी बना। उसके बाद पुलिस से मिलीभगत करते हुए बबुली को निपटा दिया और पुलिस को सरेंडर कर दिया। इस तरह पुलिस ने बबुली गैंग को भी खत्म कर दिया और अपने मोहरे को भी बचा लिया।