2012 में पहली बार चर्चा में आया
बबुली कोल पर हत्या का पहला मामला 2012 में दर्ज हुआ था। जहां बबली ने टिकरिया गांव के एक ही परिवार 2 सदस्यों की हत्या कर दहशत फैला दी। जून 2012 में बबली कोल ने डोंडा टिकरिया गांव के एक ही परिवार के 5 सदस्यों की पहले नाक काटी और पैर और हाथ पर गोली मारकर घायल कर दिया था। सभी के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। जब वह इस जघन्य कांड को अंजाम दे रहा था, तभी इसके गैंग का एक साथी कैमरे से वीडियो बना रहा था।