scriptशादी के डेढ महीने बाद ही फांसी के फंदे पर झूल गया जोड़ा | Couple hanged after one and half months of marriage | Patrika News
सतना

शादी के डेढ महीने बाद ही फांसी के फंदे पर झूल गया जोड़ा

-शादी के बाद बेरोजगार हो गया था युवक

सतनाJun 15, 2021 / 04:25 pm

Ajay Chaturvedi

शादी के डेढ़ महीने बाद फांसी लगा कर दी जान

शादी के डेढ़ महीने बाद फांसी लगा कर दी जान

सतना. शादी के डेढ महीने बाद ही नवदंपति फांसी के फंदे पर झूल गया। दोनों के शव एक पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लड़के मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि डेढ़ महीने पहले (30 अप्रैल 2021) ही शिब्बू साहू ने पड़ोस के गांव की रहने वाली प्रीति साहू के साथ शादी की थी। शिब्बू ट्रक ड्राइवर था और शादी के बाद घर पर ही रह रहा था। मौके पर पहुंची ताला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पंचनामा करने के बाद दोनों के शव पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मामला सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र के आमिन गांव का है। मंगलवार सुबह जब पति-पत्नी बाहर नहीं निकले तो घर के सदस्यों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों के शरीर फंदे से लटक रहे थे। आनन-फानन में आस पड़ोस के लोगों और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस नेसीनियर अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। मामले को संदिग्ध मानते हुए रीवा से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।
ताला थाना प्रभारी निरीक्षक पीसी कोल के अनुसार सोमवार की रात 30 वर्षीय शिब्बू साहू पुत्र चंद्रभान और उसकी पत्नी 23 वर्षीय प्रीति साहू ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुबह परिजनों ने खिड़की से देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले। इसकी सूचना तुरंत डायल 100 और ताला पुलिस को दी गई।
एफएसएल के सीनियर वैज्ञानिक डॉक्टर आरपी शुक्ला का कहना है कि मौके का मुआयना करने पर पता चला हैकि ये सुसाइड का मामला है। हालांकि जांच में 10 से 12 चूड़ियां टूटीं मिली हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आत्महत्या के दौरान प्राण निकलते समय या छीनाछपटी के चक्कर में चूड़ियां टूटी होंगी। प्राथमिक जांच में कोई खास कारण नहीं समझ में आया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो