scriptराजनीति के राम और चित्रकूट के राम दोनों अलग-अलग हैं: डॉ. कुमार विश्वाश | Dr. kumar vishwas in chitrakoot gave big statement on lord rama | Patrika News
सतना

राजनीति के राम और चित्रकूट के राम दोनों अलग-अलग हैं: डॉ. कुमार विश्वाश

चित्रकूट के राम और राजनीति के राम दोनों अलग-अलग हैं: डॉ. कुमार विश्वाश

सतनाApr 09, 2019 / 07:24 pm

Ramashankar Sharma

Dr. kumar vishwas in chitrakoot gave big statement on lord rama

Dr. kumar vishwas in chitrakoot gave big statement on lord rama

सतना। चित्रकूट के राम और राजनीति के राम दोनों अलग-अलग है। चित्रकूट की तपोस्थली जिसकी प्रथा आज भी चलती आ रही है। रहीम दास जी ने भी कहा है कि, ‘चित्रकूट में रम रहे रहिमन अवध नरेश, जा पर विपदा पड़त है, सोई आवत यह देश’। इस जगह पर भगवान राम ने इतना समय बिताया है और यह वह जगह है जहां पर इस युग के सबसे बड़े कवि गोस्वामी तुलसीदास ने जन्म लिया है। भगवान राम ने अपनी रज से इस धारा को पूरी तरह से पवित्र कर दिया है। यह मेरा सौभाग्य जो मैं इस धरती पर आया हूं। उक्त बातें एक दिवसीय दौरे पर आए प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने चित्रकूट स्थित प्रथम मुखारविंद में कामतानाथ के दर्शन उपरांत मीडिया के सामने कही।
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पहुंचे चित्रकूट
भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के निकट चल रही संत मुरारी बापू की रामकथा के चौथे दिन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में शामिल होने देशभर के प्रसिद्ध कवि चित्रकूट पहुंच रहे है। इसी कड़ी में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से मंगलवार सुबह करीब ७ बजे चित्रकूट धाम पहुंचे कुमार विश्वास ने सबसे पहले भगवान कामतानाथ की पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मीडिया से रूबरू हुए।
मुरारी बापू के सामने होगा कवि सम्मेलन
बता दें कि, महेवा घाट में मुरारी बापू की राम कथा आयोजन धूमधाम से चल रहा है। सांस्कृतिक संध्या की बेला में चौथे दिन मंगलवार शाम को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएग। कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास, सरदार मंजीत सिंह, योगिता चौहान, बुद्धिप्रकाश दाधीच आदि कविगण मुरारी बापू के सामने अपनी काव्य रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

Home / Satna / राजनीति के राम और चित्रकूट के राम दोनों अलग-अलग हैं: डॉ. कुमार विश्वाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो