scriptगौरेया बचाने युवा नेहरू केंद्र ने बांटे 70 मिट्टी के सकोरे | Gauraya Save Young Nehru Center distributed 70 pot | Patrika News
सतना

गौरेया बचाने युवा नेहरू केंद्र ने बांटे 70 मिट्टी के सकोरे

Gauraya Save Young Nehru Center distributed 70 pot
 
 

सतनाApr 16, 2019 / 09:26 pm

Jyoti Gupta

Gauraya Save Young Nehru Center distributed 70 pot

Gauraya Save Young Nehru Center distributed 70 pot

सतना. आम्बेडकर जयंती को ध्यान रखते हुए नेहरू युवा केंद्र द्वारा गौरैया बचाओ अभियान के तहत मिट्टी के सकोरे बांटे गए। छह मई को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को मतदाता की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम का समन्वयन व संचालन नेहरू युवा केन्द्र सतना जिला कार्यक्रम समन्वयक सौम्या जैन के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. बीआर आम्बेडकर राष्ट्र के प्रतीक पुरुष व संविधान शिल्पी थे। वे जातिगत व अन्य पूवाग्रहों से मुक्त भारत के निर्माण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। वे एक ऐसा समाज चाहते थे जहां महिलाओं व कमजोर वर्गों को समान अधिकार प्राप्त हो। यह कार्यक्रम सिविल लाइन में आरंभ हुआ। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र स्वयं सेवी रानी साहू, खुशबू पांडेय, विपिन तिवारी, समाज सेवक साहिर कुरेशी, वरिष्ठ समाज सेवक के के शुक्ल संगीत के साथ 70 अन्य लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो