scriptअदालतों में गवाहों की सहायता करेगी हेल्प डेस्क | Help desk to assist witnesses in courts | Patrika News
सतना

अदालतों में गवाहों की सहायता करेगी हेल्प डेस्क

जिला न्यायालय और मैहर अदालत परिसर में शुरु हुई हेल्प डेस्कफोटो

सतनाMay 21, 2019 / 05:31 pm

Vikrant Dubey

Help desk to assist witnesses in courts

Help desk to assist witnesses in courts

सतना. जिले की अदालतों में गवाहों को सहायता करेंगी हेल्प डेस्क। जहां गवाहों को कानूनी सलाह दी जाएगी। यह कवायद सभी न्यालय परिसर में आरंभ की जाएगी। जिले में पहले चरण में जिला न्यायालय और मैहर में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई।
अभियोजन प्रवक्ता फखरुद्दीन ने बताया, पुलिस महानिदेशक/ संचालक लोक अभियोजन राजेंद्र मेनन ने समीक्षा में पाया था कि गवाहों को न्यायालय में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग जानकारी नहीं से गवाही देने में दिक्कत महसूस करते हैं। अब गवाहों को सहायता प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क गठित की जा रही हैं। जिसमें अभियोजन कार्यालय के स्टाफ की तैनाती की जा रही है।
मैहर और जिला न्यायालय में बनाई डेस्ट
जिले में पहले चरण में जिला न्यायालय परिसर अंतगर्त जिला अभियोजन कार्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। इसी प्रकार मैहर अदालत परिसर में भी हेल्प डेस्क बनाई गई है। दोनो सहायता केंद्रों में सहायक ग्रेड-तीन की तैनाती की गई है। जिला न्यालय में हेल्प डेस्क प्रभारी शशि किशोर दीक्षित, मैहर में सुनील जडि़या को बनाया गया है। इसके अलावा अभियोजन अधिकारी भी हेल्प डेस्क में गवाहों की सहायता के लिए मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो