scriptLIVE UPDATE चित्रकूट उपचुनाव में 67 फीसदी मतदान | live update voting in chitrakoot madhya pradesh | Patrika News
भोपाल

LIVE UPDATE चित्रकूट उपचुनाव में 67 फीसदी मतदान

मध्यप्रदेश के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को मतदान हो गया। इस उप चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में है।

भोपालNov 09, 2017 / 07:48 pm

Manish Gite

election campaign ends for chitrakoot byelection madhya pradesh

election campaign ends for chitrakoot byelection madhya pradesh

सतना. विधायक प्रेम सिंह बरौंधा के निधन पर रिक्त हुई चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। उपचुनाव के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। गुरुवार शाम पांच बजे तक 67.07 फीसदी मतदान हुआ। इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने आयोग को भेजी है। अंतिम गणना तक मत प्रतिशत और बढऩे के आसार व्यक्त किए गए हैं। मतदान का प्रतिशत विगत आम चुनाव 2013 की अपेक्षा करीब दो फीसदी कम है। चुनाव के दौरान कहीं कोई बड़ी या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मामूली विवाद के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है। इस चुनाव मेें भाजपा व कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई है। कांग्रेस ने नीलांशु चतुर्वेदी और भाजपा ने शंकरदयाल त्रिपाठी पर दांव खेला है। सपा-बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था। बिछियन नरसंहार पीडि़ता प्रभात कुमारी सहित कुल 1२ उम्मीदवार मैदान में हैं। मतगणना 12 नवंबर को होगी। जिले में पहली बार वीवीपैट मशीन का उपयोग किया।
आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक मतदान का आंकड़ा 10 फीसदी तक पहुंच गया था। दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग कर लिया था। अपराह्न तीन बजने तक यह प्रतिशत 51.28 तक पहुंच चुका था। देर शाम 5 बजे तक आयोग ने इसे 67.07 फीसदी प्रतिशत बताया।


बहिष्कार की सूचना
कुछ केंद्रों पर शुरुआती दौर में मतदान के बहिष्कार की सूचना सामने आई। बिछियन में अपराह्न तीन बजे के बाद मतदान शुरू हुआ। जैतवारा के केंद्र १७९ में मतदान का बहिष्कार हुआ। यहां एक भी वोट नहीं पड़े।


महिला मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
महिलाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार ६५.८९ फीसदी महिला और ६४.३७ फीसदी पुरुष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। आयोग के एक अधिकारी ने बताया, महिलाओं का बढ़-चढक़र मतदान में भाग लिया है। उनमें मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस प्रत्याशी-भाजपा सांसद में विवाद
मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी व भाजपा सांसद गणेश सिंह आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच मामूली विवाद भी हो गया। दरअसल, तुर्रा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु मौजूद थे। उसी दौरान सांसद गणेश सिंह भाजपा के पक्ष में खड़े दिख गए। इस पर नीलांशु ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि इस विधानसभा के आप मतदाता नहीं हैं, आप यहां से जाएं। मामूली विवाद के बाद सांसद मौके से स्वयं ही चले गए।


Voter Turnout Report
Time Male(In%) Female(In%) Total(In%)
9:00 AM 9.48 8.31 8.94
11:00 AM 27.78 28.02 27.89
01:00 PM 43.90 45.50 44.64
3:00 PM 57.66 61.15 59.28
5:00 PM 64.37 65.89 65.07

मझगवां में शुरू में विवाद
मझगवां में ईवीएम बदलने को लेकर शुरू में ही विवाद सामने आ गया है। आरोप है कि जो केंद्र के लिए निधाज़्रित ईवीएम थी, उसे नहीं लगाया गया है। बल्कि उसकी जगह दूसरी मशीन लगाई गई है। ये आरोप मतदान केंद्र 94, 95, 96 पर लगाए गए हैं।

1.98 लाख मतदाता
चित्रकूट उपचुनाव में 1.98 लाख मतदाता हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें 1.06 लाख पुरुष व 91 हजार महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए 257 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 12 प्रत्याशी अपने भाग्य अजमा रहे हैं। इसमें 10 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल हैं। प्रमुख प्रत्याशी के रूप में भाजपा से शंकरदयाल त्रिपाठी, कांग्रेस से नीलांशु चतुवेर्दी व निर्दलीय के रूप में बिछियन नरसंहार पीडि़ता प्रभात कुमारी चुनावी मैदान में है।

सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था
प्रशासन ने चुनाव की गंभीरता को देखते हुए चाक चोबंद व्यवस्था कर रखी है। दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने के कारण तैयारियां वृहद स्तर पर की गई हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा 17 अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं।

 

देखें live update
-मझगवां मतदान केंद्र 92,94 में तकनीकी खराबी, डेढ़ घंटे देरी से मतदान शुरू। अहिरान टोला की कई महिलाओं को पुलिस वाहन में मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया।
-कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें।
-चुनाव में वीवीपैट (वोटर वैरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल) का प्रयोग हो रहा है।
-मतदान शाम पांच बजे तक होगा। उपचुनाव की मतगणना रविवार 12 नवंबर को होगी


भाजपा से त्रिपाठी कांग्रेस से चतुर्वेदी
उप चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने शंकर दयाल त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने नीलांशु चतुर्वेदी को चुनाव मैदान में उतारा है। यह दोनों ही प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार का जिम्मेदारी दी थी। इस में भाजपा से मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई सभाएं की, तो कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को प्रचार का जिम्मा दिया था। इस चुनाव में दो महिलाओं समेत 12 उम्मीदवार मैदान में है। जिनमें से 10 निर्दलीय भी हैं। इस क्षेत्र में 257 मतदान केंद्रों पर 1,98,122 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे इस विधानभा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Home / Bhopal / LIVE UPDATE चित्रकूट उपचुनाव में 67 फीसदी मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो