scriptबलात्कार के बाद छेड़छाड़, आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार | Molestation after rape, accused arrested in 24 hours | Patrika News
सतना

बलात्कार के बाद छेड़छाड़, आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार

रामपुर बाघेलान थाना पुलिस की कार्रवाही

सतनाJan 13, 2020 / 05:11 pm

Dhirendra Gupta

Molestation after rape, accused arrested in 24 hours

Molestation after rape, accused arrested in 24 hours

सतना. शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार करने और फिर विरोध करने के बावजूद अश्लील हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ 24 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया। रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने कार्रवाही के बाद अरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
जानकारी मिली है कि 10 जनवरी को नाबालिग पीडि़ता थाना में रिपोर्ट कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि आरोपी टैबू कोल पुत्र राम सहाय कोल (26) निवासी सिधौली ने इसके साथ छेड़छाड़ की है और पूर्व में शादी का झांसा देकर बलात्कार किया था। शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध आइपीसी की धारा 354, 376(2)एन, 506 व 5/6, 7/8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस कीभनक पाकर आरोपी भाग निकला था। जिसे पकडऩे एसपी रियाज इकबाल ने थाना प्रभारी मनोज सोनी को टीम बनाने के निर्देश दिए। टीआइ सोनी ने एसआइ विक्रम पाठक, पीएसआइ आशीष बरकड़े, एएसआइ महेन्द्र शुक्ला, अम्बिका प्रसाद द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक अनूप मिश्रा, धर्मेन्द्र पाठक, चन्दन शुक्ला, सत्यनारायण मिश्रा की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Home / Satna / बलात्कार के बाद छेड़छाड़, आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो