scriptLockdown- भोजन के लिए टूट पड़ी भीड़, महिलाएं बोलीं- मोदीजी ने लॉकडाउन किया तो भोजन भी दें | satna Lockdown violation of social distance advisory | Patrika News
सतना

Lockdown- भोजन के लिए टूट पड़ी भीड़, महिलाएं बोलीं- मोदीजी ने लॉकडाउन किया तो भोजन भी दें

सतना में नियमों का उल्लंघन, मुंह पर मास्क नहीं, सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं…।

सतनाApr 07, 2020 / 02:03 pm

Manish Gite

satna.jpg


सतना। कोरोना के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का नियम एक बार फिर टूटता नजर आया। कई लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं थे। लोगों से एक मीटर दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही थी, लेकिन लोग पुलिसकर्मियों की बातों का अनसुना करते देखे गए। यही नहीं क्षेत्रीय विधायक भी वहां पहुंच गए और वहां लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।

 

 

भूखे पेट घरों में कैद होकर 15दिन से लॉक डाउन का पालन कर रही गरीब जनता का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। सुबह 9:00 बजे नईबस्ती की जनता राशन के लिए सड़क पर धरने पर बैठ गई। इसकी जानकारी लगते ही सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे और वह भी सोशल डिस्टेंस को दरकिनार कर सड़क में बैठे लोगों का सपोर्ट करते हुए प्रशासन पर बात ना सुनने का आरोप लगाया।

 

विधायक ने कहा कि मैंने कलेक्टर से मिलकर ऐसे परिवार जिनका राशन कार्ड नहीं है उन्हें 1 महीने का राशन देने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने हमारी कोई बात नहीं सुनी। भूखी जनता कब तक लॉक डाउन का पालन करेगी।

 

मोदीजी ने लॉकडाउन किया तो भोजन भी दें

सड़क पर बैठी महिलाओं ने कहा कि भोजन उपलब्ध कराने के नाम पर नगर निगम से दो-तीन दिन में 1 दिन 5 पूड़िया मिलती है। इतने कम भोजन में परिवार कैसे चले बच्चे घर में भूख से बिलख रहे हैं ऐसे में कोई मां बाप घर में कैद कैसे रह सकता है। मोदी जी ने लॉक डाउन किया है तो गरीबों को भोजन भी उपलब्ध कराएं।

Home / Satna / Lockdown- भोजन के लिए टूट पड़ी भीड़, महिलाएं बोलीं- मोदीजी ने लॉकडाउन किया तो भोजन भी दें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो