27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव में शिवराज का वार : ‘बहन के बालों से चश्मा निकालना अपराध है क्या? बेटी के अपमान का बदला लेगी जनता’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, एक भाई ने बहन प्रतिमा के बालों में फंसा चश्मा निकाला, तो क्या अपराध कर दिया। कांग्रेसियों ने हमारी बेटी का अपमान किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Oct 2021, 6:40 PM IST

News

उपचुनाव में शिवराज का वार : 'बहन के बालों से चश्मा निकालना अपराध है क्या? बेटी के अपमान का बदला लेगी जनता'

सतना/महतैन. मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी बिसात बिछ चुकी है। अपने भाषणों में नेता प्रतिद्वंदी दल पर जुबानी वार करने लगे हैं। इसी कड़ी में जिले के मझगवा के महतैन गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा महिला प्रत्याशी के बालों पर हाथ लगाते हुए मंत्री का वीडियो वायरल करने के मामले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शिवराज ने कहा- कि, कांग्रेस बहन-भाई के रिश्ते को बदनाम करने में भी नहीं चूक रही। ये रैगांव की बेटी का अपमान है और जनता इस अपमान का बदला लेगी।


मंत्री प्रत्याशी बाल मामले में भी बोले सीएम

सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस द्वारा एक वीडियो वायरल किया गया। इसके अलावा, हमारे मंत्री का पुतला जलाया गया। एक भाई ने बहन प्रतिमा के बालों में फंसा चश्मा निकाला, तो क्या अपराध कर दिया। कांग्रेसियों ने हमारी बेटी का अपमान किया। ये अपमान प्रतिमा का नहीं पूरे रैगांव की बेटियों का अपमान है। इस अपमान का बदला लेना होगा। आप सब को इसके लिए चुनाव की कमान खुद हाथ में लेनी होगी।

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव में शिवराज का बंगाली कार्ड, बोले- 'हर हिंदू को शरण देगी हिंदुस्तान की पवित्र धरती'

कमलनाथ पर बरसे शिवराज

कमलनाथ के सतना दौरे के ठीक अगले दिन रैगांव के महतैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं कमलनाथ जैसा नेता नहीं हूँ, जो सिर्फ भाषण देने के लिए जनता के बीच में आए। मैं जनता का दुख दर्द बांटने वाला मुख्यमंत्री हूं। उन्होंने कमलनाथ से सवाल करते हुए कहा कि, उन्हें आज जवाब देना होगा कि, बुजुर्ग हैं लेकिन सुना कल बहुत जोश आ रहा था। शिवराज-शिवराज चिल्ला रहे थे। आज उन्हें जवाब देना पड़ेगा। हमने बेटे बेटियों की पढ़ाई के लिए संबल बनाई थी, लेकिन 15 माह के लिए आए नाथ ने उसे बंद कर बेटे-बेटियों की फीस बंद करा दी। मैं पूछता हूँ कि, भांजे-भांजियों ने कमलनाथ का क्या बिगाड़ा था? मैं बच्चों का भविष्य बनाने के लिए सीएम बना हूं।


'सत्यानाश तुमने किया कमलनाथ'

हमने गरीब मजदूर बहनों के प्रसव के समय 4000 पहले और 12 हजार बाद में देने की योजना बनाई थी, लेकिन कमलनाथ ने मेरी बहनों के लड्डू छीन लिए। एक्सीडेंट में 4 लाख और सामान्य मौत पर 2 लाख और कफन के 5 हजार भी कमलनाथ ने छीन लिया। उन्होंने आगे कहा कि, तुम मुझे झूठा बोलते हो, झूठे तो तुम हो। कर्ज माफ नहीं किया, किसान डिफाल्टर हो गए। बेटियों की शादियां करा दी, उनके बच्चे हो गए, लेकिन 51 हजार नहीं आए। किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया और झूठा मुझे बोलते हो। झूठे तो तुम हो, सत्यानाश तुमने किया कमलनाथ।

पढ़ें ये खास खबर- सभा में कमलनाथ बोले- शिवराज कहते हैं, 1 लाख रोजगार देंगे, मैं पूछता हूं 10 को दिखा दो


बहनों को सौगात

उन्होंने महिलाओं को लेकर कहा कि, 'बहनों अब तुम्हे हैंडपंप में पानी भरने जाने नहीं दूंगा इसीलिए नल-जल योजना बनाई है, ताकि घर में टोटी वाला नल लगा कर पानी दिया जा सके। इसमें 15 हजार करोड़ खर्च कर रहे हैं। एक तरफ विकास के काम और दूसरी तरफ प्राणों से प्यारी जनता का कल्याण करने के लिए ही मुख्यमंत्री बना हूं। यहां बहनों ने जैसा स्वागत किया, उसपर आपको आश्वस्त करता हूं कि, आपकी हर तकलीफ का अंत करूंगा। सीएम ने महिलाओं को केंद्रित करते हुए कहा कि, इच्छा थी कि, आपके हाथ की रोटी खाऊं, लेकिन आज ये संभव नहीं। चुनाव के बाद आऊंगा, तो पूरी सरकार लेकर आऊंगा और आपके हाथ की रोटी भी खाऊंगा।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग