27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव में शिवराज का बंगाली कार्ड, बोले- ‘हर हिंदू को शरण देगी हिंदुस्तान की पवित्र धरती’

सीएम ने कहा कि, यहां कई बंगाली परिवार है। हम आए दिन खबरें सुनते हैं कि, 'बांग्लादेश से लोग पलायन को मजबूर हैं। वहां उनके घरों को जलाया जा रहा है। धर्मस्थलों को तोड़ा जा रहा है। ऐसे लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं। मामा उनके साथ है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Oct 2021, 5:26 PM IST

News

उपचुनाव में शिवराज का बंगाली कार्ड, बोले- 'हर हिंदू को शरण देगी हिंदुस्तान की पवित्र धरती'

सतना/महतैन. मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी बिसात बिछ चुकी है। अपने भाषणों में नेता प्रतिद्वंदी दल पर जुबानी वार करने लगे हैं। इसी कड़ी में जिले के मझगवा के महतैन गांव में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न सिर्फ कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर हमला किया, बल्कि इलाके में बंगाली आबादी ज्यादा होने पर बंगालियों के लिए अहम वादे भी किए हैं।


सीएम ने जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, यहां कई बंगाली परिवार है। हम आए दिन खबरें सुनते हैं कि, 'बांग्लादेश से लोग पलायन को मजबूर हैं। वहां उनके घरों को जलाया जा रहा है। धर्मस्थलों को तोड़ा जा रहा है। ऐसे कई अभी मध्य प्रदेश की इस धरती पर रह रहे हैं। उन लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि, उन्हें किसी तरह से चिंता करने की जरूरत नहीं है। मामा उनके साथ है।' सीएम ने आगे कहा कि, 'अन्य धर्मों के लोगों को शरण देने के लिए तो कई देश हैं, लेकिन किसी हिंदू को कोई शरण नहीं देता, इसलिए भारत ही उन्हें शरण देगा। एमपी की धरती पर कोई भूखा नहीं सोएगा। सबके पास रहने की जमीन होगी। आदिवासी, बंगाली, पिछड़ों को जमीन का पट्टा देंगे।'

पढ़ें ये खास खबर- MP में शुरु हो रही है OMG-2 की शूटिंग, इन स्पॉट्स पर होगा अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी का शूट


सब होंगे जमीन के मालिक

कोल समाज के लोगो को बताना चाहता हूँ कि, जिस जमीन पर उनका कब्जा है तो उस जमीन का उसे पट्टा दिया जाएगा। जो कच्ची झोपड़ी में रह रहे हैं, उन्हें पक्के मकान आवास प्लस योजना से मिलेंगे। दोबारा सर्वे करा रहे हैं, उसमें जिनके नाम छूटे हैं उनके नाम जुड़ेंगे, उन्हें पैसे मिलेंगे। बंद कामों को चालू करने के लिए ही चौथी बार मैं सीएम बना हूं, वरना तो कमलनाथ ही अच्छे थे।


सीएम ने भाषण में कही ये बात

सभा के दौरान सीएम ने कहा कि, स्कूल ड्रेस और प्रदेश में 800 करोड़ का बंटने वाला पोषण आहार ठेकेदार नहीं स्व सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी। कमलनाथ ने ये निर्णय भी पलट कर ठेकेदारों को दे दिया था। उन्होंने कहा कि, फिलहाल कोई घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन 30 अक्टूबर के बाद सब कर दूंगा। मैं मना करने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बना हूं। विकास के सारे काम आपको कर के दूंगा।


कमलनाथ पर बरसे शिवराज

कमलनाथ के सतना दौरे के ठीक अगले दिन रैगांव के महतैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं कमलनाथ जैसा नेता नहीं हूँ, जो सिर्फ भाषण देने के लिए जनता के बीच में आए। मैं जनता का दुख दर्द बांटने वाला मुख्यमंत्री हूं। उन्होंने कमलनाथ से सवाल करते हुए कहा कि, उन्हें आज जवाब देना होगा कि, बुजुर्ग हैं लेकिन सुना कल बहुत जोश आ रहा था। शिवराज-शिवराज चिल्ला रहे थे। आज उन्हें जवाब देना पड़ेगा। हमने बेटे बेटियों की पढ़ाई के लिए संबल बनाई थी, लेकिन 15 माह के लिए आए नाथ ने उसे बंद कर बेटे-बेटियों की फीस बंद करा दी। मैं पूछता हूँ कि, भांजे-भांजियों ने कमलनाथ का क्या बिगाड़ा था? मैं बच्चों का भविष्य बनाने के लिए सीएम बना हूं।

पढ़ें ये खास खबर- आश्रम-3 की शूटिंग शुरु, बॉबी देओल समेत स्टार कास्ट भोपाल पहुंचे, इन जगहों पर होगा शूट


'सत्यानाश तुमने किया कमलनाथ'

हमने गरीब मजदूर बहनों के प्रसव के समय 4000 पहले और 12 हजार बाद में देने की योजना बनाई थी, लेकिन कमलनाथ ने मेरी बहनों के लड्डू छीन लिए। एक्सीडेंट में 4 लाख और सामान्य मौत पर 2 लाख और कफन के 5 हजार भी कमलनाथ ने छीन लिया। उन्होंने आगे कहा कि, तुम मुझे झूठा बोलते हो, झूठे तो तुम हो। कर्ज माफ नहीं किया, किसान डिफाल्टर हो गए। बेटियों की शादियां करा दी, उनके बच्चे हो गए, लेकिन 51 हजार नहीं आए। किसी को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया और झूठा मुझे बोलते हो। झूठे तो तुम हो, सत्यानाश तुमने किया कमलनाथ।


बहनों को सौगात

महिलाओं को लेकर कहा कि, 'बहनों अब तुम्हे हैंडपंप में पानी भरने जाने नहीं दूंगा इसीलिए नल-जल योजना बनाई है, ताकि घर में टोटी वाला नल लगा कर पानी दिया जा सके। इसमें 15 हजार करोड़ खर्च कर रहे हैं। एक तरफ विकास के काम और दूसरी तरफ प्राणों से प्यारी जनता का कल्याण करने के लिए ही मुख्यमंत्री बना हूं। यहां बहनों ने जैसा स्वागत किया, उसपर आपको आश्वस्त करता हूं कि, आपकी हर तकलीफ का अंत करूंगा। सीएम ने महिलाओं को केंद्रित करते हुए कहा कि, इच्छा थी कि, आपके हाथ की रोटी खाऊं, लेकिन आज ये संभव नहीं। चुनाव के बाद आऊंगा, तो पूरी सरकार लेकर आऊंगा और आपके हाथ की रोटी भी खाऊंगा।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग