scriptसड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की गई जान | Two people died in road accident | Patrika News
सतना

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की गई जान

-अज्ञात वाहन से हुई जोरदार टक्कर

सतनाNov 26, 2020 / 05:08 pm

Ajay Chaturvedi

सड़क दुर्घटना में दो की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

सड़क दुर्घटना में दो की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

सतना. नागौद-उचेहरा मार्ग पर नंदहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।
दुर्घटना गुरुवार सुबह की है। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि दुर्घटना में मृत दोनों बरेठिया गांव निवासी हैं। इसमें एक राजकरण कोल और दूसरा सतीश कोल के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिर शुरू हुई अज्ञात वाहन की तलाश। वहीं जिस मोटरसाइकिल में वाहन चालक सवार थे वह भी बिना नंबर की थी।
सतना जिले में बीते एक माह में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। औसतन रोजना एक मौत हो रही है। इसके पूर्व यह संख्या कुछ कम थी। कयास लगाया जा रहा है कि ठंड बढ़ने और कोहरा छाने के कारण हादसों में वृद्धि हुई है।
जिले की सीमा के अंदर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 सहित अन्य मार्गों पर भी सड़क हादसे बढ़े हैं। वहीं बीते एक माह में वाहन पलटने और लोगों के घायल होने की संख्या भी बढ़ी है। बीते एक सप्ताह में बस, आटो, पिकअप पलटने और सड़क से नीचे उतरने की एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो