scriptउमा की शिवराज को नसीहत, शराबबंदी पर गुजरात और बिहार से लें सीख | uma bharti advice to Shivraj on liquor prohibition by gujrat bihar | Patrika News
सतना

उमा की शिवराज को नसीहत, शराबबंदी पर गुजरात और बिहार से लें सीख

मैहर की मां शारदा देवी के दर्शन करने पहुंची पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि, शराबबंदी पर मध्य प्रदेश को बिहार और गुजरात से सीख लेनी चाहिए।

सतनाOct 12, 2021 / 06:24 pm

Faiz

News

उमा की शिवराज को नसीहत, शराबबंदी पर गुजरात और बिहार से लें सीख

सतना. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती सतना जिले के मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन करने पहुंची थी। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शराब बंदी के मामले पर एक बार फिर नसीहत दे डाली। उमा भारती ने कहा कि, सीएम शिवराज को शराबबंदी के मामले पर गुजरात और बिहार से सीख लेनी चाहिये। हालांकि, शराबबंदी को लेकर चलाए जा रहे अपने अभियान पर उन्होंने कहा कि, शिवराज और उनके विचार एक जैसे हैं।


नवरात्रि पर मां शारदा के दर्शन करने मैहर पहुंची उमा भारती ने कहा, बिहार में मध्य प्रदेश से ज्यादा आबादी है। वहां यहां से ज्यादा गरीबी है। इसके बावजूद भी वहां शराब बंदी है।मध्य प्रदेश समझे कि, बिहार कैसे राजस्व नुकसान की भरपाई कर रहा है। महिलाओं ने भी नीतीश की सरकार को समर्थन दिया है। गुजरात में भी आदिवासियों की स्थिति में सुधार के लिए शराब बंदी की गई, राजस्व हानि से उबरने दूसरे माध्यम खड़े किए गए।

 

पढ़ें ये खास खबर- सहकारी बैंक में घोटाला : विधायक बोले- 100 करोड़ का है घोटाला, खाताधारक ने की आत्मदाह की कोशिश


CM और प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन

इन दोनों राज्यो के मॉडल से हमें सीख और मदद मिल सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा का समर्थन मिल रहा है। शिवराज ने तो कहा कि, सिर्फ शराब बंदी ही नहीं पूर्ण नशा बंदी पर बात करनी होगी। फैसला लेने के पहले इसके लिए जन जागरूकता के प्रयास किए जाएं। उमा ने बताया कि, 15 जनवरी तक हमारा नशाबंदी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ये आप सब के संकल्प से ही संभव हो सकता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84symh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो