सतना

साइकिल-कमल और पंजे के बाद ‘हाथी’ पर बैठे नेताजी, विंध्य जनता पार्टी चीफ नारायण त्रिपाठी अब BSP में शामिल

बहुजन समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अब नारायण त्रिपाठी की सतना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने खुद इसके संकेत देते हु कहा है कि लोकसभा के रण में उतरने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

सतनाMar 21, 2024 / 02:02 pm

Faiz

साइकिल-कमल और पंजे के बाद ‘हाथी’ पर बैठे नेताजी, विंध्य जनता पार्टी चीफ नारायण त्रिपाठी अब BSP में

लोकसभा चुना 2024 का बिगुल बज चुका है। चुनाव के दिन नजदीक आते आते देश के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी लगातार बड़े बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मैहर से पूर्व भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी अब बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) में शामिल हो गए हैं। गुरुवार की दोपहर उन्होंने बसपा की सदस्यता ले ली है। बताया ये भी जा रहा है कि बसपा में जाने के बाद वो सतना लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।


आपको याद दिला दें कि नारायण त्रिपाठी मध्य प्रदेश की मैहर सीट से विधायक थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट न मिलने पर नाराज होकर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी एक अलग ‘विंध्य जनता पार्टी’ बनाकर क्षेत्र की कई सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। हालांकि, विधानसबा चुनाव के नतीजे जब सामने आए तो पता चला कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार तो छोड़िए वो खुद भी अपने गढ़ वाली सीट से चुनाव हार गए। खैर अब वो बसपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसके बाद अब उनके सतना संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतरने की चर्चाएं चल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- 25 हजार सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंचा उम्मीदवार, गिनते-गिनते अफसरों का हुआ ये हाल, VIDEO

 

नारायण त्रिपाठी ने 2003 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायकी का सफर शुरू किया था। फिर कांग्रेस में चले गए और कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए। लेकिन, कांग्रेस से इस्तीफा देकर 2015 में बीजेपी में शामिल हो गए और उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर फिर विधायक चुने गए। 2018 का विधानसभा चुनाव भी नारायण ने बीजेपी के टिकट पर जीता था, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें अपने गढ़ वाली सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

 

मैहर के पूर्व विधायक और ‘विंध्य जनता पार्टी’ के संस्थापक नारायण त्रिपाठी लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरेंगे। सतना सीट से वो बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उनकी बसपा प्रमुख मायावती से बात हो चुकी है। टिकट पक्का हो गया है। बताते चलें कि नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा से नाराज होकर ‘विंध्य जनता पार्टी’ (VJP) नाम से खुद की एक पार्टी बना ली थी। यही नहीं उन्होंने विंध्य क्षेत्र की 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वो खुद भी मैहर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन, उन्हें और उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को 2023 के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें- एमपी में टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड, इस दिन 22 हजार लोग एक साथ जलाएंगे 27 लाख दीये

 

नारायण ने कहा कि हमने लोकसभा के रण में उतरने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि सतना लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने ओबीसी चेहरों को उम्मीदवारी सौंपी है। ऐसे में उम्मीद थी कि सोशल इंजीनियरिंग में माहिर बसपा किसी सामान्य वर्ग के उम्मीदवार पर यहां से दांव लगा सकती है। आखिरकार बसपा को एक ब्राह्मण नेता के रूप में नारायण त्रिपाठी मिल गए हैं।

Home / Satna / साइकिल-कमल और पंजे के बाद ‘हाथी’ पर बैठे नेताजी, विंध्य जनता पार्टी चीफ नारायण त्रिपाठी अब BSP में शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.