मध्य प्रदेश में स्थित बाबा महाकाल की नगरी में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। ये रिकॉर्ड एक जगह पर एक साथ सबसे अधिक दीये जलाने पर आधारित होगा। दरअसल, हिंदू नववर्ष की शुरुआत गुड़ी पड़वा से होती है। इसी दिन उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर एक साथ करीब 27 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए बल्क में दीये, रुई, तेल, कपूर, माचिस का ऑर्डर दे दिया है। बता दें कि ये लाखों दिये 22 हजार वॉलिंटियर एक साथ मिलकर जलाएंगे।