scriptRaigaon assembly by-election: दोपहर बाद 3 बजे तक 55.86 प्रतिशत मतदान | Voting start for Raigaon assembly by election polling slow in initial phase | Patrika News
सतना

Raigaon assembly by-election: दोपहर बाद 3 बजे तक 55.86 प्रतिशत मतदान

-कलेक्‍टर अजय कटेसरिया व पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सुबह से मतदान केंद्रों के निरीक्षण में लगे रहे-Raigaon assembly by-election: कोठी स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम में गड़बड़ी से विलंब से शुरू हुआ मतदान

सतनाOct 30, 2021 / 12:32 pm

Ajay Chaturvedi

Raigaon assembly by-election

Raigaon assembly by-election

सतना. Raigaon assembly by-election के लिए शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरूआती दौर में मतदान की गति काफी धीमी रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लोग घरों से निकले। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पहले दो घंटे में (सात से नौ बजे तक) 1374 तो अगले दो घंटे (9-11बजे तक) 33. 20 फीसद लोग मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार

दोपहर 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत
कुल 55.86 प्रतिशत
पुरूष 56.63 प्रतिशत
महिला 54.99 प्रतिशत

Raigaon assembly by-election
शुरुआत के 3 घंटे में 12.88 प्रतिशत वोट डाले गए। सुबह 11 बजे तक वोट प्रतिशत बढ कर 28.55 के करीब पहुंच गया। दोपहर 1 बजे तक 40.61 और दोपहर तीन बजे तक 55.86 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तो पहले से ही किए जा चुके थे। मतदान शुरू होने से पहले से ही कलेक्‍टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह लगातार चक्रमण कर रहे हैं। दोनों आला अधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इन दोनों अफसरों ने बठिया कला मतदान केंद्र 265 के निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन के अंडर पास पर वोटरों को ढोते हुए दो वाहन जब्‍त किए।
ये भी पढें-Raigaon assembly by-election: 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे दो लाख से ज्यादा मतदाता

जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के कोठी मतदान केंद्र क्रमांक- 210, 211, 212 और 213 में तकनीकी कारणों से मशीन में खराबी आने के कारण लगभग आधा घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। वहीं खम्हरिया निवासी 85 वर्षीय सम्पतिया त्रिपाठी ने अपने पुत्र अनंत नारायण के साथ शासकिय माध्यमिक शाला खम्हरिया मतदान केंद्र क्र- 245 में पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।

Home / Satna / Raigaon assembly by-election: दोपहर बाद 3 बजे तक 55.86 प्रतिशत मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो