scriptनवविवाहिता ने फांसी लगा कर दे दी जान, मायके वालों ने किया हंगामा | Young married woman commits suicide family members ruckus | Patrika News
सतना

नवविवाहिता ने फांसी लगा कर दे दी जान, मायके वालों ने किया हंगामा

-पुलिस की मौजूदगी में ससुराल के एक व्यक्ति की पिटाई

सतनाMar 06, 2021 / 06:09 pm

Ajay Chaturvedi

नव विवाहिता ने की खुदकुशी

नव विवाहिता ने की खुदकुशी

सतना. जिले के खडूरी गांव में एक 30 वर्षीय नव विवाहिता ने फांसी लगा कर जान दे दी। इसकी सूचना जैसे ही मायके वालों को हुई वो फौरन विवाहिता के गांव पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मायके वालों ने इलाकाई थाना सभापुर थाना के सामने भी हंगामा किया। यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में विवाहिता के ससुराल पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति को पीट दिया। इस बीच पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि खडूरी ग्राम निवासी नव विवाहिता चेतना त्रिपाठी पत्नी शंकरदीन त्रिपाठी का चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। मायका पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। वो लगातार दहेज की मांग करते रहे। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आ कर ही चेतना ने फांसी लगा ली, या उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने चेतना की मौत का जिम्मेदार उसके ससुराल पक्ष को ठहराया है।
इस घटना के बाद सभापुर थाने के बाहर की चेतना के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ हाथापाई भी की जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।

Home / Satna / नवविवाहिता ने फांसी लगा कर दे दी जान, मायके वालों ने किया हंगामा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो