scriptगो वध के विरोध में प्रदर्शन | ABVP protests | Patrika News
सवाई माधोपुर

गो वध के विरोध में प्रदर्शन

गंगापुरसिटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को केरल में कांगे्रस कार्यकर्ताओं द्वारा गौ वध करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने युवा कांगे्रस की शव यात्रा निकाली और फिर उसका दहन किया।

सवाई माधोपुरJun 05, 2017 / 04:51 pm

Abhishek ojha

गंगापुरसिटी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने रविवार को केरल में कांगे्रस कार्यकर्ताओं द्वारा गौ वध करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने युवा कांगे्रस की शव यात्रा निकाली और फिर उसका दहन किया। विरोध प्रदर्शन के तहत बालाजी चौक से सुबह 9 बजे शव यात्रा शुरू हुई और चौपड़, खारी बाजार, व्यापार मंडल हॉस्पिटल, कोतवाली थाना, कचहरी रोड होते हुए मिनी सचिवालय पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता युवा कांंगे्रस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। 
रास्ते में प्रमुख स्थानों पर नगर सहमंत्री भानु चतुर्वेदी ने लोगों को केरल में कांगे्रस कार्यकर्ताओं द्वारा गाय की हत्या के मामले की जानकारी दी। मिनी सचिवालय के सामने युवा कांग्रेस के पुतले का दहन किया गया। मिनी सचिवालय के बाहर परिषद के जिला प्रमुख डॉ. हेमन्त शर्मा ने सम्बोधन में कहा कि केरल में कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
नगर छात्रावास प्रमुख जीतू कटारिया ने कांगे्रस की तुष्टिकरण की नीति की आलोचना की। साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। नगर मंत्री खगेश खटाना ने बताया कि गौ माता के पूजन से विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष चेतराम मीना, उपाध्यक्ष अरविन्द गुर्जर, राहुल शर्मा, दर्शन गुर्जर, गोविन्द नारायण शर्मा, भानु पारीक, आनंद कोठारी, आभाष शर्मा, दीपक बोहरा, मदन सैन, हेमन्त रेनवाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे। 

Hindi News/ Sawai Madhopur / गो वध के विरोध में प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो