scriptसोता रह गया दूल्हा, दुल्हन ने गाड़ी से उतरकर चंबल नदी में लगा दी छलांग, दूसरे दिन मिला शव | Bride committed suicide in Rajasthan | Patrika News
सवाई माधोपुर

सोता रह गया दूल्हा, दुल्हन ने गाड़ी से उतरकर चंबल नदी में लगा दी छलांग, दूसरे दिन मिला शव

टोंक-चिरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर चंबल नदी में छलांग लगाने वाली दुल्हन अंजू का शव सोमवार को दूसरे दिन मिल गया।

सवाई माधोपुरJun 15, 2020 / 05:38 pm

santosh

Bride suicide rajasthan

सवाई माधोपुर । टोंक-चिरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर चंबल नदी में छलांग लगाने वाली दुल्हन अंजू का शव सोमवार को दूसरे दिन मिल गया।

शव चंबल में करीब 33 घंटे फंसा रहा। भरतपुर से आई एडीआरएफ की टीम ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद नवविवाहिता का शव नदी से निकाला।

SDRF टीम इंचार्ज हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि शव पालीब्रिज के नीचे चंबल में करीब 50 फीट की गहराई में मिला, जिसको बिलाई की सहायता से नदी की गहराई से निकाला गया।

रातभर जागने के कारण दीपक नींद में था दूल्हा
इधर, रातभर जागने के कारण दूल्हा दीपक नींद में था। पालीब्रिज पर गाड़ी रुकने के तुरंत बाद विवाहिता जैसे ही रेलिंग की ओर भागी तो वाहन चालक को संदेह हुआ। इस पर उसने तुरंत दीपक को जगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अंजू चम्बल में छलांग लगा चुकी थी। विवाहिता के पिता रामप्रसाद को तो अपनी बेटी खोने का गम है।

मर्जी से की गई थी शादी
वहीं दूल्हे के पिता जगदीश सैनी व माता रामसिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक की मां रामसिया अपनी नई नवेली बहू के जाने के बाद बेटी-बेटी कहकर चिल्ला चिल्लाकर रो रही थी। बात करने पर दीपक भी कुछ कह नहीं पा रहा है। घटना को लेकर वह हैरान है। वहीं परिजनों का दावा है कि अंजू की शादी उसकी मर्जी से की गई थी और वो काफी खुश थी।

Home / Sawai Madhopur / सोता रह गया दूल्हा, दुल्हन ने गाड़ी से उतरकर चंबल नदी में लगा दी छलांग, दूसरे दिन मिला शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो