scriptमुख्यमंत्री ने ऐसा क्या किया आज की मेघावी बालिकाओं के साथ किसानों के चहरे पर भी आई खुशी की लहर | Chief Minister Vasundhara Raje in sawaimadhopur | Patrika News
सवाई माधोपुर

मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या किया आज की मेघावी बालिकाओं के साथ किसानों के चहरे पर भी आई खुशी की लहर

उनका शैक्षणिक स्तर भी जाना। उन्होंने बालिकाओं से पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही।

सवाई माधोपुरJun 06, 2018 / 07:40 pm

Vijay Kumar Joliya

cm news

चौथ का बरवाड़ा- कस्बे में देवारायण योजना के तहत बालिकाओं को स्कूटी वितरत करती सीएम।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में मुख्यमंत्री ने चौथमाता ट्रस्ट धर्मशाला के बाहर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर देवनारायण योजना के तहत कई बालिकाओं को स्कूटी का वितरण किया गया। साथ ही उनका शैक्षणिक स्तर भी जाना। उन्होंने बालिकाओं से पढ़ाई में और बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर दिव्यांग बालकों को कृत्रिम उपकरण भी बांटे गए। मुख्यमंत्री ने मेघावी बालकों को लैपटॉप का वितरण भी किया।
इसी के साथ किसानों का कर्ज माफी भी की गई। मुख्यमंत्री ने किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि सरकार गरीब किसानों से लिए कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने अन्य लाभों के बारे में भी जानकारी ली।
……….
हेलीपेड पर लगी लोगों की भीड़
छावनी में बदला नजर आया बरवाड़ा
चौथ का बरवाड़ा. मुख्यमंत्री दौरे पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। मुख्य बाजार से लेकर गली मोहल्लों तथा अन्य स्थान पर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं हेलीपेड पर लोगों की भीड़ नजर आई। यहां पर लोग मुख्यमंत्री को देखने के लिए सुबह 9 बजे से ही पहुंच गए थे। तेज धूप के बावजूद लोग दोपहर एक बजे तक हेलीपेड पर डटे रहे। हेलीपेड़ पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री को ससंदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट किया।
यह कार्य पीपीपी मोड़ पर चौथ माता ट्रस्ट के सहयोग से होगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कलक्टर को बुलाया तथा मामले की जानकारी ली। कलक्टर ने बताया कि इस सबंध में पत्रावली भारत सरकार के पास विचारधीन है। इस पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद सीढिय़ों के पास माता मंदिर में पूजन सामग्री बेचने वालों ने भी अपनी समस्या बताई।

चौथ का बरवाड़ा- कस्बे में हेलीपेड पर उमड़ी भीड़ तथा मुख्यमंत्री का स्वागत करते जनप्रतिनिधि।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो