scriptमहा आरती में उमड़े श्रद्धालु | Devotees gathered in Maha Aarti | Patrika News
सवाई माधोपुर

महा आरती में उमड़े श्रद्धालु

गंगापुरसिटी . शास्त्री पार्क नसिया कॉलोनी में नवरात्र महोत्सव के दौरान शास्त्री नवयुवक मंडल एवं कॉलोनीवासियों के सहयोग से माता के दरबार में दुर्गाष्टमी पर्व पर 551 दीपकों से शाम 7.30 बजे ढोल-नगाड़ों की धुन पर माता की विशेष महाआरती की गई। महा आरती में कॉलोनीवासी एवं शहर के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढक़र के भाग लिया। साथ ही माता से शहर में सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के दौरान माता रानी के जयकारों से पांडाल गूंज उठा।

सवाई माधोपुरOct 06, 2019 / 09:34 pm

Rajeev

महाआरती के बाद बांसुरी एंड ग्रुप आगरा के कलाकारों ने राधा-कृष्ण की एक से बढक़र एक मनमोहक झांकियां सजाईं और भजनों की प्रस्तुति दी। इससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। पूर्व विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं ने नौ दिन तक माता की उपासना की है। इससे गंगापुर शहर में खुशहाली व अमन चैन क़ायम होगा।

पार्षद लोकेश मीणा ने बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना के बाद माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए कैला देवी ले जाया जाएगा। महाआरती में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष रविंद्र शेखावत, युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर, धनेश शर्मा, अनिल दुबे, उप सभापति दीपक सिंघल, महेंद्र दीक्षित, मनोज शर्मा, अभिषेक मीणा, गिरधारी सोनी, आर.सी. गुर्जर, मिथलेश व्यास, कृष्णपाल जादौन, गौरव, राजकुमार गौतम, राजेंद्र सिंह, मोनू सैनी, बृजेश, संजय, सौरव बैंसला, दिनेश एवं अशोक आदि मौजूद रहे।

Home / Sawai Madhopur / महा आरती में उमड़े श्रद्धालु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो