scriptप्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक | Made aware of the ill effects of plastic | Patrika News
सवाई माधोपुर

प्लास्टिक के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

गंगापुरसिटी . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को भाजपा की ओर से गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में सेवा सप्ताह की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने प्लास्टिक मुक्त अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके उपयोग से कई प्रकार की हानि होती है। उन्होंने कपड़े के थैले उपयोग करने के लिए कहा।

सवाई माधोपुरSep 14, 2019 / 09:26 pm

Rajeev

छात्राओं ने बैनर पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को बधाई संदेश लिखा। इसके बाद पूर्व विधायक ने छात्राओं की प्लास्टिक मुक्त जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्राएं प्लास्टिक के दुष्परिणामों से सम्बन्धित नारे लगाते हुए चल रही थीं। इस मौके पर नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा, सेवा सप्ताह जिला सह संयोजक व उप सभापति दीपक सिंहल, भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल, मिथलेश व्यास, प्रधानाचार्य जयसिंह लोधा, मीडिया प्रभारी धनेश शर्मा, पार्षद अशोक शर्मा,वीरेन्द्र आर्य, जितेन्द्र उपाध्याय, गोविन्द गुप्ता, वेदप्रकाश सोनवाल, देवेश पितलिया, राजेंद्र सहजपुरा, नमोनारायण गुर्जर, नरेश गौतम एवं नरेश दुबे आदि मौजूद थे।

पौधारोपण आज

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत रविवार सुबह ७.३० बजे जयपुर बाइपास पर पौधारोपण किया जाएगा। सेवा सप्ताह जिला सह संयोजक दीपक सिंहल ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर होंगे। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो