रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया है। मंगलवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इसी मामले में पुलिस ने एक आरोपी भरतलाल पुत्र मूलचंद गुर्जर को भी गिरफ्तार किया। भरतलाल को भी न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने इसे भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। उक्त मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में एक जने को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रामलखन पुत्र पहलवान मीना निवासी निवाड़ी है। पुलिस के अनुसार इस सम्बंध में खिलचीपुर निवासी धर्मपाल मीना ने उक्त आरोपी के खिलाफ गत 9 जुलाई को दहेज के लिए अपनी पुत्री की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।
पुलिस जांच में आरोपी दोषी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को गत सोमवार को निवाड़ी गांव से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को बौंली न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।