scriptफागोत्सव में मचाया धमाल | Pagotsav machaya dhammal | Patrika News
सवाई माधोपुर

फागोत्सव में मचाया धमाल

फागोत्सव में मचाया धमाल

सवाई माधोपुरMar 22, 2019 / 10:50 am

rakesh verma

बालाजी मंदिर पर हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

सवाईमाधोपुर साकेत नगर के बालाजी मंदिर पर हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

सवाईमाधोपुर. होलिका दहन से पूर्व संध्या पर मंगलवार को जिले में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम गौतम आश्रम स्थित सतनारायण भगवान के मंदिर में आयोजित किया गया। महिला मंडल के जिला अध्यक्ष ममता गौतम ने बताया कि सर्वप्रथम गणेश वंदना से फागोत्सव का आगाज किया गया।
महिलाओं ने अलग-अलग गीत गाकर के भजनों का आनंद लिया। साथ ही साथ ही महिलाओं ने मतदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान दिव्या गौतम, दुलारी गौतम, राधा गौतम, जिलाध्यक्ष लाल चंद गौतम, सतनारायण हवा डॉ. मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद थे। साकेत नगर में बालाजी मंदिर में फागोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं ने फाग गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कृणा गुप्ता, संतोष अग्रवाल, लीलादेवी, गीता साहू, गायत्री, कुसुम, शकुंतला गर्ग आदि मौजूद थीं। इसी क्रम में सैनी नवयुवक मण्डल पंच मालियान चारों पाड़ा की ओर से दामोदर मंदिर पंच मालियान चारों पाड़ा, गलता रोड शहर में होली मिलन एवं फागोत्सव मनाया गया। इसमें फाग गीतों की प्रस्तुति हुई और फूल बंगला झांकी सजाई गई।

रंग गुलाल से खेली होली
पीपलदा. कस्बे में स्थित निजी विद्यालय में होली उत्सव मंगलवार को मनाया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाई। साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकानाएं दी।

चौथ का बरवाड़ा. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान शुभ मुहूर्त मेें होलिका का दहन होगा व अगले दिन धुलंडी मनाएंगे। होली के त्योहार पर टे्रनों व बसों में भीड़ रही।

स्कूल- कॉलेज में रहा होली का धमाल
इसी क्र म में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में भी फागोत्सव का आयोजन किया गया। सरस्वती महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंजू शर्मा व विशिष्ट अतिथि हेमलता शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान छात्राओं ने होली गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर व्याख्याता पवन पारोता व प्रदीप राठौर ने होली के महत्व के बारे में जानकारी दी। जनकराज मीणा ने होली के पद्यों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मंच संचालन भोलाशंकर शर्मा ने किया।

Home / Sawai Madhopur / फागोत्सव में मचाया धमाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो