सवाईमाधोपुर.
रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान में बाघ ने एक बार फिर इंसान को निशाना ( death in tiger attack ) बनाया है। इस बार बाघ के हमले में एक दस वर्षीय मासूम की जान चली गई है। बाघ ने रविवार को शाम करीब पांच बजे रणथम्भौर बाघ परियोजना ( Ranthambore Tiger Project ) के जोन दस के समीप स्थित डांगरपाडा गांव में एक बच्चे पर हमला ( tiger attack in ranthambore ) कर उसकी जान ली है। मृतक नीरज बैरवा(10) पुत्र भूरिया निवासी कुण्डेरा है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अब तक हमलावर बाघ कौनसा है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।