scriptगुणसूत्रों के 6 छोटे कण हटाने से मादा में बदल गया नर भ्रूण | Patrika News
विज्ञान और टेक्नोलॉजी

गुणसूत्रों के 6 छोटे कण हटाने से मादा में बदल गया नर भ्रूण

स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रैनेडा के वैज्ञानिकों का बड़ा कारनामा

नई दिल्लीMay 25, 2024 / 12:44 am

ANUJ SHARMA

मैड्रिड (स्पेन). किसी भी जीव के विकसित होते भ्रूण के शुरुआती दौर में गुणसूत्रों (क्रोमोसोम्स) से छह छोटे कणों को हटाकर नर को मादा में बदला जा सकता है। स्पेन के वैज्ञानिकों के नए शोध में यह दावा किया गया। उन्होंने शोध के दौरान नर चूहे के भ्रूण से कुछ खास जीन्स हटाकर उसे मादा में बदल दिया।लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रैनेडा के वैज्ञानिकों का शोध नेचर कम्यूनिकेशन जर्नल में छपा है। इसके मुताबिक वाई गुणसूत्र के कुछ छोटे कणों को हटा देने से नर जीव मादा बन जाता है। इन छोटे कणों को माइक्रो आरएनए (रिबोन्यूक्लिक एसिड) कहा जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि स्तनधारियों के गुणसूत्रों में किसी भी जीव का लिंग निर्धारण करने की क्षमता होती है। गुणसूत्र ही तय करते हैं कि किसी जीव का बच्चा नर होगा या मादा। इंसानी जीनोम समेत 98 फीसदी स्तनधारी जीवों के डीएनए में प्रोटीन के लिए कोडिंग नहीं होती। इसलिए वैज्ञानिक अब तक यह नहीं समझ पाए हैं कि बाकी कौन-कौन-से जीन लिंग निर्धारण में मदद करते हैं।
इस तरह चूहे को बना दिया चुहिया

हजारों माइक्रो आरएनए में से वैज्ञानिकों ने ऐसे छह को खोजा, जो लिंग तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चूहों के विकसित होते भ्रूण से इन छह जीन्स को हटा दिया। इनके हटने से एक्सवाई गुणसूत्र वाला नर चूहा मादा में बदलने लगा, जबकि एक्सएक्स गुणसूत्र वाला नर बना रहा। इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि एक्सवाई गुणसूत्र वाले भ्रूण का ही लिंग बदला जा सकता है।
विपरीत जीन्स के बीच सटीक संतुलन

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रैनेडा में जेनेटिक्स के प्रोफेसर और शोध के सह-लेखक राफेल जिमिनेज ने कहा, हमें शोध के नतीजों पर भरोसा नहीं हो रहा है। इसके जरिए भविष्य में मन मुताबिक बच्चों का लिंग तय किया जा सकता है और लिंग का अनुपात सुधारा जा सकता है। स्तनधारी जीवों में लिंग निर्धारण विपरीत जीन्स के बीच सटीक संतुलन से होता है।

Hindi News/ Science & Technology / गुणसूत्रों के 6 छोटे कण हटाने से मादा में बदल गया नर भ्रूण

ट्रेंडिंग वीडियो