विज्ञान और टेक्नोलॉजी

MARS MYSTERY : जानिए, कैसे दिखते हैं मंगल पर विशाल पहाड़ और गहरी खाइयां

-नासा ने जारी की मंगल ग्रह की तस्वीरें (NASA released pictures of Mars)

Jan 20, 2021 / 08:52 pm

pushpesh

ये तस्वीरें नासा के हाइराइज कैमरे से ली गई हैं

हाल ही नासा ने मंगल ग्रह की बेहद सुंदर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें गहरी खाइयां (कैनयन) और विशाल पर्वत नजर आ रहे हैं। करीब 2500 मील से भी अधिक लंबे पहाड़ मंगल की एक चौथाई परिधि पर मौजूद हैं। ये तस्वीरें नासा के हाइराइज कैमरे से ली गई हैं, जो 2006 से मंगल का चक्कर लगा रहे मार्स रेकॉनिसेंस ऑर्बिटर पर लगा है। विशाल कैनियन्स को लेकर वैज्ञानिक पता लगा रहे हैं कि ये आखिर बने कैसे? मंगल पर कई शोध अभियान इस वर्ष भी भेजे जाएंगे। नासा प्रिजरवेंस भी कुछ दिन बाद मंगल पर उतरेगा। वहीं चीन और यूएई का मिशन होप भी इसी वर्ष मंगल की सतह पर उतरेगा।
वैज्ञानिकों ने पहली बार देखी खत्म हो रही आकाशगंगा

ALIENCE : क्या अब एलियंस के वजूद को मान लेना चाहिए

कैसे बनी होंगी विशाल कैनियन्स
वैज्ञानिक थ्योरी के मुताबिक मंगल ग्रह बनने के शुरुआती अरबों वर्षों में मैग्मा ने सतह के नीचे दबा और उभरा हुआ आकार ले लिया। इस मैग्मा के बाहर आने के कारण ही ये कैनियन्स बने होंगे। यूरोपीय स्पेस एजेंसी कैनियन्स को मंगल पर ज्वालामुखी ओलिपंस मॉन्स से जोडकऱ देख रही है।

Home / Science & Technology / MARS MYSTERY : जानिए, कैसे दिखते हैं मंगल पर विशाल पहाड़ और गहरी खाइयां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.